Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL 2026 Orange cap Purple Cap Updated List After RCB vs DC 11th Match Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur Amelia Kerr
WPL 2026: स्मृति मंधाना ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, हरमनप्रीत कौर से छिन गया नंबर-1 का ताज

WPL 2026: स्मृति मंधाना ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, हरमनप्रीत कौर से छिन गया नंबर-1 का ताज

संक्षेप:

WPL 2026 Orange cap Purple Cap Updated List: स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 96 रनों की पारी खेल ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। मंधाना ने टॉप-5 बैटर्स में अपनी जगह बना ली है।

Jan 18, 2026 06:39 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WPL 2026 Orange cap Purple Cap Updated List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 96 रनों की धमाकेदार पारी खेल WPL ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। इस 96 रनों की पारी के साथ मंधाना के नाम इस सीजन 4 मैचों में 166 रन हो गए हैं, यह रन उन्होंने 55.33 की औसत और 145.61 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। अब वह WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, जो पहले पायदान पर चल रही थी, उनके सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है। यूपी वॉरियर्स की फोबे लिचफील्ड एक और अर्धशतक लगाकर पहले पायदान पर पहुंच गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:शतक से चूकी स्मृति मंधाना, मगर रच गईं इतिहास; ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय

हरमनप्रीत कौर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ फ्लॉप रहीं, वह 21 गेंदों पर मात्र 18 रन ही बना पाईं। इस वजह से उनकी नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है। यूपी वॉरियर्स की फोबे लिचफील्ड ने एमआई के खिलाफ 37 गेंदों पर 61 रन की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और हरमनप्रीत कौर को पछाड़ते हुए WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं।

स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और फोबे लिचफील्ड के अलावा मेग लैनिंग और लिजेल ली भी टॉप-5 में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:भारत की रोमांचक जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? पाकिस्तान फिसड्डी

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स

फोबे लिचफील्ड- 211

हरमनप्रीत कौर- 199

मेग लैनिंग- 193

लिजेल ली- 167

स्मृति मंधाना- 166

वहीं बात पर्पल कैप की करें तो, यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर एक बार फिर नंबर-1 बन गईं हैं। उनके नाम WPL 2026 में सबसे अधिक 10 विकेट हो गए हैं। नंदनी शर्मा और श्रेयंका पाटिल ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं, मगर लॉरेन बेल जरूर WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 गेंदबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं।

WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 बॉलर्स

अमेलिया केर- 10

नंदनी शर्मा- 9

श्रेयंका पाटिल- 8

लॉरेन बेल- 8

नादिन डी क्लर्क- 8

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |