Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL 2026 DC reach finals every time but never win; will Jemimah Rodrigues do wonders this time vs Smriti Mandhana
WPL: हर बार फाइनल में पहुंची DC लेकिन खिताब नहीं; क्या इस बार जेमिमा रोड्रिग्स करेंगी कमाल?

WPL: हर बार फाइनल में पहुंची DC लेकिन खिताब नहीं; क्या इस बार जेमिमा रोड्रिग्स करेंगी कमाल?

संक्षेप:

महिला प्रीमियर लीग 2026 का चैंपियन कौन होगा? क्या आरसीबी दूसरी बार खिताब जीतेगी या खत्म होगा दिल्ली कैपिटल्स की खिताबी जीत का सूखा? गुरुवार शाम को वडोदरा में महिला प्रीमियर लीग के फाइनल से इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। 

Feb 05, 2026 11:06 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महिला प्रीमियर लीग 2026 का चैंपियन कौन होगा? क्या आरसीबी दूसरी बार खिताब जीतेगी या खत्म होगा दिल्ली कैपिटल्स की खिताबी जीत का सूखा? गुरुवार शाम को वडोदरा में महिला प्रीमियर लीग के फाइनल से इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। एक दूसरे की अजीज दोस्त स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स मैदान में एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उतरने वाली हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंधाना के हाथों में आरसीबी की कमान है जिसकी नजर दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस के दो खिताब की बराबरी पर होगी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स खिताबी जीत से टीम के छत्तीस के आंकड़े को खत्म करना चाहेगी। अब तक हर सीजन में टीम फाइनल में पहुंची है। ये उसका लगातार चौथा फाइनल है। तो क्या इस बार दिल्ली कैपिटल्स को पहला डब्लूपीएल खिताब मिल पाएगा?

हेड टु हेड

डब्लूपीएल में अगर आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो पलड़ा जेमिमा रोड्रिग्स की टीम का भारी है। दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हुई हैं जिनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 6 बार जीत हासिल की है जबकि आरसीबी 3 बार विजेता रही है।

अपने-अपने पिछले 5 मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आरसीबी को अपने पिछले 5 मैचों में से 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले 5 मैचों में सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है।

डब्लूपीएल में दोनों टीमों का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

आरसीबी 2024 में डब्लूपीएल का खिताब जीत चुकी है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स 2023 के पहले डब्लूपीएल सीजन से लेकर अबतक के सभी 4 सीजन के फाइनल में पहुंची है। हालांकि वह इससे पहले तीनों बार यानी 2023, 2024 और 2025 में फाइनल नहीं जीत पाई है। इस बार क्या वो संयोग टूटेगा, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

दोनों टीमों का फाइनल तक का सफर

स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए फाइनल तक पहुंची है। दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स लीग स्टेज खत्म होने पर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी। उसके बाद उसने एलिमिनेटर में गुजरात जॉइंट्स को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री की है।

डब्लूपीएल फाइनल की जंग (AI Generated Infograph)

दोनों टीमों के वे खिलाड़ी जो मैच का रुख पलट सकते हैं

दिल्ली कैपिटल्स

- दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज लिजेल ली रही हैं जिन्होंने 283 रन बनाए हैं।

- कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 9 मैच में 207 रन बनाए हैं।

- ओपनर शफाली वर्मा ने 9 मैच में 239 रन बनाए हैं।

- दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज नंदनी शर्मा हैं जिन्होंने 9 मैच में 16 विकेट झटके हैं।

आरसीबी

- आरसीबी की तरफ से इस सीजन में टॉप स्कोरर कप्तान स्मृति मंधाना हैं। उन्होंने 8 मैच में 290 रन बनाए हैं।

- मंधाना के अलावा ग्रेस हैरिस ने भी बल्ले से कमाल किया है। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 228 रन बनाए हैं।

- आरसीबी की तरफ से इस सीजन में सबसे सफल गेंदबाज नेडिन डि क्लर्क हैं जिन्होंने 15 विकेट झटके हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।