Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़wpl 2026 Aakash Chopra Names Smriti Mandhana and Shafali Verma as Top Orange Cap Contenders
WPL 2026 में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, आकाश चोपड़ा ने दो भारतीय नाम बताए

WPL 2026 में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, आकाश चोपड़ा ने दो भारतीय नाम बताए

संक्षेप:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने 9 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन को लेकर बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। चोपड़ा का मानना है कि ऑरेंज कैप के लिए मंधाना और शेफाली में टक्कर होगी।

Dec 31, 2025 11:10 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कई भविष्यवाणी हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना और दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा रनों के मामले में बाकी सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकती हैं। वहीं आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट के विजेता को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पिछले तीन बार की रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को 2026 का चैंपियन चुना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के लिए स्मृति मंधाना को सबसे मजबूत दावेदार बताया है। आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, "मुझे लगता है कि इस सीजन में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हो सकती हैं। वे शानदार लय में हैं और आरसीबी के लिए एक बड़ा सीजन देने को तैयार हैं।" हालांकि, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा को भी बराबर का दावेदार माना।

आकाश चोपड़ा ने कहा, "शेफाली जिस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं, वे मंधाना को कड़ी टक्कर देंगी। इन दोनों के बीच ऑरेंज कैप के लिए अंत तक होड़ देखने को मिल सकती है।" दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगा। जेमिमा रोड्रिग्स इस बार टीम की कमान संभालेंगी। आकाश चोपड़ा ने कहा, ''दिल्ली की टीम तीनों सीजन में फाइनल तक पहुंची है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। इस बार उनकी टीम काफी संतुलित है और मुझे लगता है कि वे अंततः अपनी पहली ट्रॉफी उठाएंगे।"

ये भी पढ़ें:जानिए कब तक हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान? शुभमन गिल की वापसी तय

डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत 9 जनवरी, 2026 को होगी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस से नवी मुंबई में होगा। महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन दो जगहों पर खेला जाएगा - नवी मुंबई में डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी और वडोदरा में बीसीए स्टेडियम। नवी मुंबई लेग में 9 से 17 जनवरी तक 11 मैच खेले जाएंगे। नवी मुंबई लेग खत्म होने के बाद, एक्शन वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में शिफ्ट हो जाएगा, जहां बाकी 11 मैच होंगे, जिसमें प्लेऑफ भी शामिल हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |