Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़World Cup Victory Bonus BCCI Approves Landmark Salary Increase for Women Players and Match Officials
BCCI ने बढ़ाई दी क्रिकेटरों की सैलरी, घरेलू खिलाड़ी और मैच अधिकारियों को मिलेगा बंपर फायदा

BCCI ने बढ़ाई दी क्रिकेटरों की सैलरी, घरेलू खिलाड़ी और मैच अधिकारियों को मिलेगा बंपर फायदा

संक्षेप:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली वनडे विश्व कप 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों के लिए वेतन में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Dec 22, 2025 10:44 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में समान वेतन संरचना की ओर कदम बढ़ते हुए महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की मैच फीस दोगुनी से भी अधिक बढ़ा दी है। यह कदम भारत की पहली वनडे विश्व कप जीत के बाद उठाया गया है। इस वेतन वृद्धि को बोर्ड की शीर्ष परिषद ने मंजूरी दे दी है। संशोधित संरचना के अनुसार घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने वाली सीनियर महिला क्रिकेटरों को अब प्रतिदिन 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच मिलेंगे, जो मौजूदा 20,000 रुपये (रिजर्व खिलाड़ियों के लिए 10,000 रुपये) प्रति मैच दिन से काफी अधिक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीनियर महिला घरेलू एक दिवसीय टूर्नामेंटों और बहुदिवसीय प्रतियोगिताओं में एकादश में शामिल खिलाड़ियों को प्रतिदिन 50,000 रुपये मिलेंगे, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को इसकी आधी राशि यानी 25,000 रुपये प्रति दिन मिलेंगे। राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंटों में एकादश में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 25,000 रुपये मिलेंगे, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई के अधिकारियों के अनुसार कोई महिला क्रिकेटर पूरे सत्र के दौरान सभी प्रारूपों में खेलती है, तो वह 12 लाख से लेकर 14 लाख रुपये तक कमा सकती है।

शीर्ष परिषद ने जूनियर महिला क्रिकेटरों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि की है। अंडर-23 और अंडर-19 श्रेणियों की खिलाड़ियों (एकादश में शामिल) को प्रतिदिन 25,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये मिलेंगे। अंपायर और मैच रेफरी सहित मैच अधिकारियों को भी इस तरह की बढोतरी का फायदा मिलेगा। घरेलू टूर्नामेंटों के लीग मैचों के लिए अंपायरों और मैच रेफरी के लिए प्रस्तावित आय प्रतिदिन 40,000 रुपये होगी।

ये भी पढ़ें:भारतीय खिलाड़ियों के इशारे से तिलमिलाए सरफराज अहमद, लगा दिया बड़ा आरोप

नॉकआउट मैचों के लिए प्रतिदिन का वेतन 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच होगा। यह मैच के महत्व और परिचालन आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा। इस बढ़ोतरी के तहत रणजी ट्रॉफी लीग मैचों में अंपायरिंग करने वाले को अब प्रति मैच लगभग 1.60 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि नॉकआउट मैचों में उन्हें प्रति मैच 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये के बीच मिलेंगे।

बीसीसीआई का मानना है कि संशोधित वेतन संरचना महिला क्रिकेटरों और घरेलू मैच अधिकारियों को अधिक वित्तीय सुरक्षा और प्रेरणा प्रदान करेगी। यह बढ़ोतरी समग्र घरेलू पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |