भारत को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 विश्व कप से हुए बाहर: रिपोर्ट
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट की वजह से टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मुकाबले से पहले बताया है कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट की वजह से टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर्षित पूरी तरह से फिट नहीं है। हर्षित के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी टीम बेहतर विकल्प की तलाश कर रही है। तेज गेंदबाज हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। हर्षित पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य रहे हैं और उनका टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा बुधवार को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम के वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि हर्षित राणा के फिटनेस पर नजर रखी जा रही और शाम तक अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उनके लिए टूर्नामेंट खेलना मुश्किल है।
हर्षित को करवानी होगी सर्जरी
भारत के स्टार खिलाड़ी हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगी, चोटिल होने के बाद वह दो बार रन-अप लेने के बाद गेंदबाजी नहीं कर सके। इसके बाद वह घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए।
रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित के मेडिकल डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि उनके दाहिने घुटने में सूजन, मूवमेंट में दिक्कत और साइड जॉइंट लाइन में दर्द था। बाद में स्कैन से लेटरल मेनिस्कस टियर की पुष्टि हुई, और डॉक्टर से सलाह लेने के बाद, राणा को सर्जरी करवाने की सलाह दी गई, जिससे वह आने वाले T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए।
सूर्यकुमार ने रिप्लेसमेंट पर क्या कहा
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा, ‘’राणा को अभी बाहर नहीं किया गया है, हमारे फिजियो उनका आकलन कर रहे हैं, लेकिन उनके चोट की स्थिति अच्छी नहीं लग रही है। हमारे पास कई विकल्प है। हम देख रहे हैं किन गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में अच्छा किया है। ये भी देखेंगे ऐसे कौन गेंदबाज हैं जो नीचे आकर कुछ अच्छे छक्के मार सकते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि ऐसा ही गेंदबाज हो जो आठ नौ नंबर पर आकर रन बनाने की क्षमता रखता हो क्योंकि ऊपर जो साथ आठ बल्लेबाज हैं वो क्या करेंगे।''
सिराज को मिल सकता है मौका
हर्षित राणा की जगह भारतीय टीम में कोई अनुभवी तेज गेंदबाज जगह बना सकता है, जिनमें प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का नाम प्रमुख है। सिराज भारतीय टीम के काफी भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। सिराज ने टी20 इंटरनेशनल में 16 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। सिराज ने जुलाई 2024 में भारत के लिए आखिरी टी20 मैच खेला था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




