वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू, नया लोगो...ICC ने किए कई बड़े ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICC ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। कहां-कहां मैच खेले जाएंगे। फॉर्मेट कैसा रहेगा, कितने मैच आयोजित होंगे और नया लोगो भी टूर्नामेंट का जारी कर दिया गया है, जो पिछले दो टूर्नामेंट से मिलता-जुलता है।

World Cup 2027 logo
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए logo

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 30 जुलाई 2026 को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पहले ही बदला जा चुका है और अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि कितने मैच, कितने मैदानों पर और कहां-कहां आयोजित होंगे। 2023 में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन 2027 के विश्व कप के लिए 14 टीमें क्वालीफाई करेंगी। आईसीसी के इवेंट में क्या कुछ हुआ? उसके बारे में जान लीजिए।

वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट

वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के लिए नया फॉर्मेट आईसीसी ने पहले ही जारी कर दिया था। पुराने फॉर्मेट के हिसाब से 54 मैच फाइनल तक होने थे, लेकिन नए फॉर्मेट में फाइनल तक 57 मैच आयोजित होंगे। 2 टीमें पहले 3 मैचों के बाद ही बाहर हो जाएंगी। नए फॉर्मेट में ऐसा ही प्रावधान किया गया है, क्योंकि 12, 13 और 14वें रैंक की टीमों को सुपर सीरीज खेलनी होगी। इसे जो टीम जीतेगी, वह राउंड 2 यानी सुपर 12 में एंट्री करेगी। इसके बाद राउंड 2 में दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जिनकी टॉप 3-3 टीमें और दोनों ग्रुप से चौथी टॉप टीम सुपर 7 में पहुंचेगी, जहां से चार सेमीफाइनलिस्ट निकलेंगे।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए नया लोगो

आईसीसी ने साउथ अफ्रीका में आयोजित किए एक स्पेशल इवेंट में मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आधिकारिक लोगो जारी किया। 2019 और 2023 के वर्ल्ड कप के लोगो से यह लोगो मिलता-जुलता है। एक जैसी शेप रखी गई है, लेकिन कुछ-कुछ एलिमेंट चेंज किए गए हैं। (लोगो आप स्टोरी की मैन इमेज में देख सकते हैं)

वर्ल्ड कप 2027 के मेजबान?

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के मेजबान देशों की बात करें तो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। साउथ अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया के एक शहर में इसके मैचों का आयोजन होना है।

वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू?

साउथ अफ्रीका

वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)

सेंचुरियन (त्शवाने)

न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)

किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)

सेंट जॉर्ज पार्क (गकबेरहा)

मैंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन)

बोलैंड पार्क (पार्ल)

बफ़ेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)

जिम्बाब्वे

हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)

फाले मोसी-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया

नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

50 ओवर का यह बड़ा टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका में वापस आ रहा है। 2003 में, साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और केन्या ने आठवें मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। यह 14वां एडिशन इस टूर्नामेंट का है। दुनिया की टॉप 14 टीमों को होस्ट करने के लिए तैयार 2027 के लिए तीन होस्ट देश ‘थ्री नेशंस, वन हार्टबीट’ ब्रांड के तहत उम्मीद, डाइवर्सिटी और कम्युनिटी की भावना से एकजुट हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू, नया लोगो...ICC ने किए बड़े ऐलान