Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Womens World Cup final star Shafali Verma was given the captaincy of this team in inter-state t20 tournament
महिला विश्व कप फाइनल की स्टार शेफाली वर्मा को मिली इस टीम की कप्तानी

महिला विश्व कप फाइनल की स्टार शेफाली वर्मा को मिली इस टीम की कप्तानी

संक्षेप:

भारत की महिला वनडे विश्व कप में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को मंगलवार से नगालैंड में शुरू हो रही सीनियर अंतरक्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी के लिए उत्तर क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया है। ये टूर्नामेंट नगालैंड में चार से 14 नवंबर तक चलेगा और इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

Tue, 4 Nov 2025 12:13 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

भारत की महिला वनडे विश्व कप में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को मंगलवार से नगालैंड में शुरू हो रही सीनियर अंतरक्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी के लिए उत्तर क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को नवी मुंबई में खेले गए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में 21 वर्षीय शेफाली ने 87 रन बनाने के अलावा 36 रन देकर दो विकेट भी लिए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। भारत ने यह मैच 52 रन से जीत कर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। शेफाली को चोटिल प्रतिका रावल की जगह सेमीफाइनल से पहले टीम में दिया गया था।

नगालैंड में चार से 14 नवंबर तक होने वाली सीनियर महिला अंतरक्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी में छह टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की क्षेत्रीय चयन समितियों ने अपनी-अपनी टीमों का चयन किया।

ये भी पढ़ें:शेफाली वर्मा: जिसे टीम तक में नहीं चुना गया था वो वर्ल्ड कप की सुपर स्टार बनी

टीम इस प्रकार हैं:

मध्य क्षेत्र: नुजहत परवीन (कप्तान और विकेटकीपर), निकिता सिंह (उपकप्तान), सिमरन दिलबहादुर, नेहा बडवाइक, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा, शुचि उपाध्याय, अनन्या दुबे, मोना मेश्राम, सुमन मीना, दिशा कसाट, संपदा दीक्षित, अंजलि सिंह, अमीषा बहुखंडी, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर)।

पूर्वी क्षेत्र: मीता पॉल (कप्तान), अश्विनी कुमारी (उप-कप्तान), प्रियंका लूथरा, धारा गुज्जर, तनुश्री सरकार, रश्मी गुढ़िया (विकेटकीपर), जिन्तिमणि कलिता, रश्मी डे, तन्मयी बेहरा, सुश्री दिव्यदर्शनी, टिटास साहू, सैका इशाक, आरती कुमारी, ममता पासवान, प्रियंका अचार्जी।

उत्तर पूर्व क्षेत्र: देबस्मिता दत्ता (कप्तान), नबाम यापु (उप-कप्तान), किरणबाला हाओरुंगबाम, लालरिनफेली पौतु, रितिसिया नोंगबेट, नजमीन खातून (विकेटकीपर), समयिता प्रधान, प्रियंका कुर्मी, विपेनी, नंदिका कुमारी, नबाम अभि, प्रणिता छेत्री, सोलिना जाबा, प्रिमुला छेत्री, रंजीता कोइजाम।

ये भी पढ़ें:शेफाली ने फाइनल में POTM का अवॉर्ड जीत मचाया तहलका, इस मामले में बनीं नंबर-1

उत्तर क्षेत्र: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), दीया यादव, आयुषी सोनी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एसएम सिंह, भारती रावल, बवनदीप कौर, मन्नत कश्यप, अमनदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, अनन्या शर्मा, सोनी यादव, नाज़मा, नंदिनी।

पश्चिम क्षेत्र: अनुजा पाटिल (कप्तान), सयाली सतघरे (उप-कप्तान), पूनम खेमनार, धरानी थप्पेटला, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, हुमैरा काजी, इरा जाधव, किरण नवगिरे, अमृता जोसेफ, केशा पटेल, अर्शिया धारीवाल, उमेश्वरी जेठवा (विकेटकीपर), सिमरन पटेल, इशिता खले।

ये भी पढ़ें:जानती थी आज उसका दिन; दिल की सुन हरमन ने थमाई शेफाली को गेंद और कमाल हो गया

दक्षिण क्षेत्र: निकी प्रसाद (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना (उप-कप्तान), कमलिनी जी (विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, युवाश्री के, आशा सोभना, चल्लुरु प्रत्युषा, प्रणवी चंद्रा, सहाना पवार, सयाली अनिल लोनकर, मडीवाला ममता (विकेटकीपर), सजना सजीवन, मोनिका पटेल, शबनम शकील, अनुषा सुंदरेसन।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |