Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Womens World Cup 2025 Points Table Updated Pakistan Bangladesh Eliminated India New Zealand Sri Lanka alive Semifinal
Women's World Cup 2025 Points Table: 2 टीमें एलिमिनेट, अब इन 3 टीमों के बीच है एक स्पॉट के लिए लड़ाई

Women's World Cup 2025 Points Table: 2 टीमें एलिमिनेट, अब इन 3 टीमों के बीच है एक स्पॉट के लिए लड़ाई

संक्षेप: Women's World Cup 2025 Points Table: भारत और श्रीलंका में जारी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल की रेस से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं, जबकि तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

Wed, 22 Oct 2025 06:06 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Women's Cricket World Cup 2025 Points Table: भारत और श्रीलंका में वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 खेला जा रहा है और अभी तक इन दोनों में से किसी टीम ने सेमीफाइनल का टिकट नहीं कटाया है। यहां तक कि इनमें से कोई एक टीम ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी, क्योंकि दो टीमें टूर्नामेंट के टॉप 4 की रेस से बाहर हो चुकी हैं, जबकि तीन टीमों ने सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में अब एक पायदान के लिए तीन टीमों में लड़ाई हो रही है, जिनमें दोनों मेजबान भारत और श्रीलंका भी शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस समय वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है और टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इसके बाद नंबर ऑस्ट्रेलिया का है, जो 9 अंक हासिल करके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इंग्लैंड के खाते में भी 9 अंक हैं और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चौथे नंबर पर भारतीय टीम है, जिसके खाते में सिर्फ चार अंक हैं, लेकिन टॉप 4 की रेस में बनी हुई है, क्योंकि अभी दो मुकाबले भारतीय टीम के बाकी हैं। यही हाल न्यूजीलैंड की टीम का भी है, लेकिन नेट रन रेट भारत का बेहतर है।

छठे नंबर पर श्रीलंका की टीम है, जो 6 मैचों में 4 अंक हासिल कर चुकी है। एक और मुकाबला श्रीलंका का बाकी है, लेकिन उसे जीतकर भी सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलेगा, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम 8 अंकों तक भी पहुंच सकती है। अगर 6 अंकों पर क्वालीफिकेशन तय हुई तो फिर नेट रन रेट देखा जाएगा, जो श्रीलंका का अच्छा नहीं है। सातवें पायदान पर इस समय बांग्लादेश है, जो 2 अंक ही हासिल कर पाई है और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान आठवें पायदान पर है। पाकिस्तान भी 2 अंक ही हासिल कर पाया है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

Women's World Cup 2025 Points Table Updated

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1साउथ अफ्रीका (Q)6510010+0.276
2ऑस्ट्रेलिया (Q)541019+1.818
3इंग्लैंड (Q)541019+1.490
4भारत523004+0.526
5न्यूजीलैंड512024-0.245
6श्रीलंका613004-1.035
7बांग्लादेश (E)615022-0.578
8पाकिस्तान (E)604022-2.651
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |