Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Womens World Cup 2025 Points Table Australia qualified for Semi Final 3 teams in danger to be out of the tournament
WC Points Table: ऑस्ट्रेलिया को मिला सेमीफाइनल का टिकट, इन 3 टीमों पर मंडराया बाहर होने का खतरा

WC Points Table: ऑस्ट्रेलिया को मिला सेमीफाइनल का टिकट, इन 3 टीमों पर मंडराया बाहर होने का खतरा

संक्षेप: Womens World Cup 2025 Points Table: ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है, जिसने 5 मैचों के बाद 9 अंक हासिल कर लिए हैं। 3 टीमों पर अब बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है।

Fri, 17 Oct 2025 06:07 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Womens World Cup 2025 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सबसे पहले आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पहले पांच लीग मैचों में से चार मैच जीते हैं और एक मैच टीम का बेनतीजा रहा है। इस तरह टीम के खाते में 9 अंक हो गए हैं और टीम ने आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ तीन टीमों के लिए अब मुश्किल बढ़ गई है, जो सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 अंकों के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि इंग्लैंड की टीम 7 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका के खाते में 6 अंक हैं। भारत 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। पांचवें पायदान पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसके खाते में 3 अंक हैं। इसके बाद छठे नंबर पर बांग्लादेश, सातवें नंबर पर श्रीलंका और आठवें पायदान पर पाकिस्तान की टीम है। छठे से आठवें नंबर की टीमों के खाते में 2 या इससे कम अंक हैं। यही वजह है कि इन टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

बांग्लादेश की टीम ने 5 मैचों में सिर्फ एक मुकाबला जीता है। एक और हार टीम को सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर कर देगी। अगर कोई मैच अब बारिश में धुला तो भी टीम के सेमीफाइनल में जाने के चांस खत्म हो जाएंगे। श्रीलंका की टीम के अभी 3 मैच बाकी हैं और टीम 8 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन एक और हार श्रीलंका के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। यही हाल पाकिस्तान की टीम का भी है। श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों का जीत का खाता नहीं खुला है। हालांकि, श्रीलंका के खाते में 2 और पाकिस्तान के खाते में एक अंक है।

ICC Womens Cricket World Cup 2025 Points Table Updated

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया (Q)540019+1.818
2इंग्लैंड430017+1.864
3साउथ अफ्रीका431006-0.618
4भारत422004+0.682
5न्यूजीलैंड412013-0.245
6बांग्लादेश514002-0.676
7श्रीलंका402022-1.526
8पाकिस्तान403011-1.887
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |