महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से हो रहा है जो 5 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसमें पहली बार 10 के बजाय 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स हैं। इस ग्रुप को 'ग्रुप ऑफ डेथ' भी कहा जा रहा है क्योंकि इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमें हैं। ग्रुप 2 में मेजबान इंग्लैंड के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज के मैच 12 जून से 28 जून तक खेले जाएंगे। Women T20 World Cup Schedule के मुताबिक नॉकआउट के मैच 30 जून से खेले जाएंगे और फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा। टी20 महिला विश्व कप के मैच अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे। महिला टी20 विश्व कप टाइम टेबल के हिसाब से कुछ मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे तो कुछ शाम 7 बजे से और कुछ मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेले जाएंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। उद्घाटन मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। महिला टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला ही 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ है। ग्रुप स्टेज का ये सबसे अहम मुकाबला एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज खत्म होने के ग्रुप 1 की टॉप टीम पहले सेमीफाइनल में 30 जून को ग्रुप 2 की दूसरे नंबर पर रही टीम से भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल में 2 जुलाई को ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर रही टीम और ग्रुप 2 की टॉप टीम के बीच भिड़ंत होगी। सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमों के बीच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे फाइनल खेला जाएगा।
अधिक देखें

महिला T20 विश्व कप 2026 शेड्यूल

Teams
इंग्लैंड
श्रीलंका
स्कॉटलैंड
आयरलैंड
ऑस्ट्रेलिया
दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड
वेस्ट इंडीज
नीदरलैंड
बांग्लादेश
भारत
पाकिस्तान
Venues
एजबैस्टन, बर्मिंघम
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
युटिलिटा बाउल, साउथैम्पटन
हेडिंग्ली, लीड्स
ब्रिस्टल, काउंटी ग़्राउंड, ब्रिस्टल
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
द ओवल, लंदन

T20 वर्ल्ड कप 2026 खबरें

ईशान किशन पूरी तरह नहीं हैं फिट, श्रेयस अय्यर ने की थी बात; दिया बड़ा अपडेट
ईशान किशन पूरी तरह नहीं हैं फिट, श्रेयस अय्यर ने की थी बात; दिया बड़ा अपडेट

एक तरफ वैभव सूर्यवंशी दूसरी तरफ स्मृति मंधाना; कल भारत के खेले जाएंगे दो मुकाबले
एक तरफ वैभव सूर्यवंशी दूसरी तरफ स्मृति मंधाना; कल भारत के खेले जाएंगे दो मुकाबले

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे चुने? श्रेयस अय्यर का भी माथा चकराया
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे चुने? श्रेयस अय्यर का भी माथा चकराया

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती सीरीज
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती सीरीज

रूट ने सचिन का 13 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट में लगाई सबसे ज्यादा फिफ्टी
रूट ने सचिन का 13 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट में लगाई सबसे ज्यादा फिफ्टी

ODI एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
ODI एशिया कप 2027 के लिए नेपाल ने किया क्वालीफाई, सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

श्रेयस अय्यर को नहीं बदलनी चाहिए अपनी बैटिंग पोजिशन, पूर्व क्रिकेटर की सलाह
श्रेयस अय्यर को नहीं बदलनी चाहिए अपनी बैटिंग पोजिशन, पूर्व क्रिकेटर की सलाह

वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की? संजू-अभिषेक में से कोई एक बाहर, दुविधा में भारत
वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की? संजू-अभिषेक में से कोई एक बाहर, दुविधा में भारत

आप भी सूर्यवंशी जैसी 80s की फोटो बना सकते हैं, एआई को देना होगा ये प्रॉम्प्ट
आप भी सूर्यवंशी जैसी 80s की फोटो बना सकते हैं, एआई को देना होगा ये प्रॉम्प्ट

  • महिला T20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल कहां देखें?

    - महिला T20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल आप 'लाइव हिंदुस्तान' के क्रिकेट पेज पर देख सकते हैं।

  • महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला कब और किससे है?

    - महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ है।

  • महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत का आखिरी ग्रुप मैच कब और किसके खिलाफ है?

    - महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत का आखिरी ग्रुप मैच 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।

  • महिला T20 विश्व कप 2026 का फाइनल कब खेला जाएगा?

    - महिला T20 विश्व कप का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा।

  • महिला T20 विश्व कप के मैच किस समय शुरू होंगे?

    - महिला T20 विश्व कप 2026 के अलग-अलग मैच अलग-अलग समय पर होंगे। कुछ मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से हैं तो कुछ शाम 7 बजे से। कुछ मैच रात 11 बजे से शुरू होंगे।