Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Womens T20 World Cup for the Blind We Are Ready for the Mens Team Deepika TC Bold Statement After Historic Win
टीमें खेलने से डरती थी, पुरुषों से भिड़ने को तैयार...विश्व कप जीतने के बाद महिला टीम के हौसले बुंलद

टीमें खेलने से डरती थी, पुरुषों से भिड़ने को तैयार...विश्व कप जीतने के बाद महिला टीम के हौसले बुंलद

संक्षेप:

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी ने इतिहास रचने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और कहा उनकी टीम बहुत मजबूत है और अब वे पुरुष टीम के साथ भी खेलने को तैयार हैं।

Nov 23, 2025 10:57 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत ने टी20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप फाइनल में रविवार को के पी सारा ओवल मैदान में नेपाल को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट विश्व कप का यह पहला आयोजन है। टी20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम की कप्तान दीपिका टीसी ने कहा है कि ये बहुत बड़ी जीत है और हमें बहुत गर्व है। कप्तान ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कुछ टीमें उनके खिलाफ खेलने से डर रही थी। वहीं उन्होंने टीम पर भरोसा जताया और पुरुषो के खिलाफ खेलने की इच्छा भी जताई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फाइनल में नेपाल को एकतरफा मुकाबले में हराने के बाद भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी ने मीडिया से बात की और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। कप्तान ने कहा, ''हमें बहुत गर्व है और यह एक बहुत बड़ी जीत है। हमारी पूरी टीम ने इस खिताब को जीतने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। हमारी टीम बहुत मजबूत है और अन्य टीमें हमसे खेलने से डरती हैं। हम पुरुष टीम के साथ भी खेलने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले चौथे बॉलर

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रनों पर रोक दिया और फिर महज 12 ओवरों में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत का इस मैच पर दबदबा इतना था कि नेपाल की टीम अपनी पारी में केवल एक चौका ही लगा सकी। फुला सरेन नाबाद 44 रनों की पारी के साथ भारत की सर्वोच्च स्कोरर रही। भारत ने इससे पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था। सह-मेजबान श्रीलंका शुरुआती चरण के पांच मैचों में सिर्फ एक मैच (अमेरिका के खिलाफ) ही जीत सका।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |