Womens T20 World Cup: बदल गई पूरी अंकतालिका, एक और हार से संकट में फंसा न्यूजीलैंड; भारत कहां पर?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's T20 World Cup 2026 Points Table: डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को दूसरी बार इस टी20 विश्व कप में झटका लगा है। टीम पहले दो मैच हारकर खुद को मुश्किल में डाल चुकी है, जहां से सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा।

Womens T20 World Cup: बदल गई पूरी अंकतालिका, एक और हार से संकट में फंसा न्यूजीलैंड; भारत कहां पर?

Women's T20 World Cup 2026 Points Table: डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लगातार दूसरी हार मिली है। कीवी टीम पहले दो मैच हारकर खुद को मुश्किल में डाल चुकी है, जहां से सेमीफाइनल में पहुंचना अब न्यूजीलैंड के लिए काफी मुश्किल होगा। न्यूजीलैंड को पहले मैच में वेस्टइंडीज से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने कीवी टीम को धराशायी किया। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम अपने ग्रुप में अब पांचवें स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड की टीम का इस ग्रुप में शीर्ष पर कब्जा है।

ग्रुप ए में कोई भी बदलाव 16 जून के मैचों के बाद नहीं हुआ, क्योंकि कोई भी मुकाबला इस ग्रुप का मंगलवार को शेड्यूल नहीं था। वहीं, ग्रुप बी के दो मुकाबले खेले गए। इनमें से एक मैच में न्यूजीलैंड को हार मिली, जबकि एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को हरा दिया। इस तरह इंग्लैंड की टीम ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच गई, क्योंकि इंग्लैंड के खाते में अब 6 पॉइंट्स हो चुके हैं। ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर स्कॉटलैंड है, जिसने आयरलैंड को बुरी तरह से हराया था। आयरलैंड के लिए भी आगे जाने के चांस कम हो गए हैं। न्यूजीलैंड को एक और हार मिली तो टीम सेमीफाइनल में शायद पहुंच नहीं पाएगी।

ग्रुप बी में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज है, जबकि श्रीलंका की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड पांचवें और आयरलैंड सबसे आखिरी यानी छठे स्थान पर है। इन्हीं दो टीमों का अभी खाता नहीं खुला है, जबकि स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका एक-एक मैच जीता है। 19 जून को आयरलैंड और न्यूजीलैंड का मैच है। इस मैच को जो टीम हारेगी, वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से लगभग एलिमिनेट हो जाएगी।

Women's T20 World Cup 2026 Group B Points Table

क्रमटीममैचजीतहारनेट रन रेटअंक
1इंग्लैंड220+2.7634
2स्कॉटलैंड110+2.0002
3वेस्टइंडीज110+0.1182
4श्रीलंका211-2.0402
5न्यूजीलैंड202-0.2000
6आयरलैंड202-1.4920

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए की बात करें तो इसमें आज बदलाव देखा जा सकता है। ग्रुप ए के 3 मैच आज शेड्यूल हैं। हर एक टीम आज इस ग्रुप से मैदान पर होगी। मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया नंबर वन की पोजिशन पर है, जबकि टीम इंडिया इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर विराजमान है। तीसरे पायदान पर बांग्लादेश का कब्जा है, जबकि चौथे स्थान पर नीदरलैंड, पांचवें पर पाकिस्तान और छठे पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसे ऑस्ट्रेलिया से करारी हार मिली है। आज भारत का सामना नीदरलैंड से, पाकिस्तान का साउथ अफ्रीका से और ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश से भिड़ना है। इन मैचों के नतीजों के बाद पॉइंट्स टेबल में और भी बदलाव होंगे।

Women's T20 World Cup 2026 Group A Points Table

क्रमTEAMमैचजीतहारनेट रन रेटअंक
1ऑस्ट्रेलिया110+3.2502
2भारत110+3.2002
3बांग्लादेश110+0.4072
4नीदरलैंड101-0.4070
5पाकिस्तान101-3.2000
6साउथ अफ्रीका101-3.2500
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।