Women's T20 World Cup: पॉइंट्स टेबल में उठापटक, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर; ये है भारत की हालत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's T20 World cup 2026 Points Table में बड़ी उठापटक मंगलवार को हुई। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लिया है। इसके अलावा इंडिया का हाल कैसा है? ये जान लीजिए। 

Australia Women Cricket Team

Women's T20 World cup 2026 Points Table: महिला टी20 विश्व कप में मंगलवार 23 जून को 3 मुकाबले खेले गए। इन मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में उठापटक देखने को मिली। हालांकि, ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम को टॉप से कोई हिला नहीं पाया। ये दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर विराजमान हैं। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें एलिमिनेट भी हो चुकी हैं, जबकि किसी भी टीम को अभी तक सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिला है। हालांकि, यह बात दावे के साथ कही जा सकती है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सेमीफाइनल की बर्थ को कन्फर्म कर लिया है।

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में से 4 जीत दर्ज करके 8 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर विराजमान है। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया जरूर है, लेकिन उसके खाते में 3 मैचों के बाद 4 अंक हैं। साउथ अफ्रीका की टीम इतने मैचों के बाद तीसरे पायदान पर है। वहीं, चौथे स्थान पर इस ग्रुप में बांग्लादेश की टीम है। बांग्लादेश ने भी 3 में से 2 मैच जीते हैं। पाकिस्तान की टीम पांचवें पायदान पर है, जो अभी तक खाता नहीं खोल पाई है और 4 मैच हारकर टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो चुकी है। लिस्ट में छठे पायदान पर नीदरलैंड है। नीदरलैंड 3 मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत और साउथ अफ्रीका में से कोई एक टीम के सेमीफाइनल में जाने के चांस हैं।

Women's T20 World Cup 2026 Group A Points Table

क्रमटीममैचजीतहारनेट रन रेटअंक
1ऑस्ट्रेलिया440+4.7248
2भारत321+2.5114
3साउथ अफ्रीका321-0.5464
4बांग्लादेश321-0.6414
5पाकिस्तान (E)404-2.8310
6नीदरलैंड (E)303-3.3840

महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी की बात करें तो इसमें इंग्लैंड की टीम टेबल टॉपर है, जो 3 मैच जीत चुकी है। इतने ही मैच वेस्टइंडीज ने भी जीते हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट इंग्लैंड से बेहतर नहीं है। वहीं, मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है, जो 4 में से 2 मैच जीतने में सफल हुई है। चथे नंबर पर श्रीलंका की टीम है। इस टीम ने भी 4 में से 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पांचवें नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम है, जो 4 में से 3 मैच हारी है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। आयरलैंड ने तो अपने सभी चारों मैच गंवा दिए हैं और टीम छठे पायदान पर है और एलिमिनेट पहले ही हो चुकी है। इस ग्रुप से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के ही आगे जाने के चांस लग रहे हैं।

Women's T20 World Cup 2026 Group B Points Table

क्रमटीममैचजीतहारनेट रन रेटअंक
1इंग्लैंड330+2.4906
2वेस्टइंडीज330+0.6446
3न्यूजीलैंड422+0.1224
4श्रीलंका422-0.9734
5स्कॉटलैंड (E)413-0.2362
6आयरलैंड (E)404-1.2770
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।