Womens T20 World Cup 2026 opening ceremony:एजबेस्टन में टी20 विश्व कप का रंगारंग आगाज, शुरू हुआ महिला क्रिकेट का महाकुंभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 उद्घाटन समारोह शुक्रवार को एजबेस्टन में हुआ। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से ठीक पहले बर्मिंघम में रंगारंग कार्यक्रम होगा। आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से पांच जुलाई तक ब्रिटेन में आयोजित किया जाएगा।

Womens T20 World Cup 2026 opening ceremony:एजबेस्टन में टी20 विश्व कप का रंगारंग आगाज, शुरू हुआ महिला क्रिकेट का महाकुंभ

Women's T20 World Cup 2026 opening ceremony: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को मुकाबले के साथ महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा। इस मुकाबले से पहले बर्मिंघम के एजबेस्टन में एक भव्य उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें थिएटर कलाकार एम्मा किंग्स्टन और जीजी स्ट्रैलेन शामिल हुईं। विक्ड की स्टार कलाकार एम्मा किंग्स्टन और जीजी स्ट्रैलेन 'एल्फाबा' और 'ग्लिंडा' के रूप में मंच पर सामने आईं। दोनों ने विश्व प्रसिद्ध म्यूजिकल के आइकॉनिक गानों पर शानदार प्रस्तुति दी।महिला टी20 विश्व कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। लंदन के वाटरलू ब्रिज पर रविवार को आयोजित भव्य समारोह में सभी 12 टीमों की कप्तानों की मौजूदगी में शाह ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में किसने जीता टॉस

श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टीमें:

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या

नीदरलैंड नई टीम

पिछले नौ में से छह टूर्नामेंट जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम सातवां खिताब जीतने को बेताब होगी लेकिन अब यह काम आसान नहीं रह गया है। इस आयोजन की प्रमुख आकर्षण एक लाइव परफॉर्मेंस होगी, जिसमें हिट म्यूजिकल विक्ड का पूरे वेस्ट एंड कलाकारों द्वारा दी जाने वाली लाइव प्रस्तुति होगी। यह भाग लेने वाली टीम की संख्या (12) के हिसाब से भी सबसे बड़ा है जिसमें 2024 की तुलना में आयरलैंड और नीदरलैंड भी शामिल हो गए हैं। नीदरलैंड्स अपने इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है।

न्यूजीलैंड मौजूदा चैंपियन

समारोह के दौरान राजधानी लंदन और मेजबान शहरों बर्मिंघम, मैनचेस्टर, लीड्स, ब्रिस्टल और साउथम्पटन से आए प्रशंसकों तथा युवा प्रतिभागियों ने स्ट्रीट क्रिकेट, 'इंटरैक्टिव' खेलों और मनोरंजन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड मौजूदा चैंपियन है। उसने 2024 में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया छह खिताब के साथ इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है। पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम अपने पहले महिला टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी।

ओपनिंग समारोह से जुड़ी डिटेल्स

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन समारोह टूर्नामेंट के पहले मैच यानी इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होने वाला है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की यह ओपनिंग सेरेमनी एजबेस्टन में आयोजित की जाएगी। इस उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख पाएंगे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।