ICC ने महिला विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों का किया ऐलान, चार भारतीय को मिली जगह

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को आगामी महिला टी-20 विश्वकप 2026 के लिए अधिकारियों के पैनल की घोषणा कर दी है। आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी महिला पैनल में चार भारतीय भीर शामिल हैं।

ICC ने महिला विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों का किया ऐलान, चार भारतीय को मिली जगह

इंग्लैंड एवं वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करने के लिए आईसीसी ने 18 सदस्यीय महिला अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें मैच रैफरी जीएस लक्ष्मी सहित चार भारतीय अंपायर शामिल हैं। यह लगातार तीसरा चरण होगा, जिसमें अधिकारियों के पैनल में सभी महिलाएं शामिल हैं। कैन्डेस ला बोर्ड, गायत्री वेणुगोपालन, केरिन क्लास्टे और शथीरा जाकिर जेसी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। अंपायरों की सूची में दो अन्य भारतीय वृंदा राठी और जननी एन हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने विज्ञप्ति में कहा, ''महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए मैच अधिकारियों का यह पैनल खेल के सभी पहलुओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आईसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। '' उन्होंने आगे कहा कि आईसीसी अपने खेल अधिकारियों और उनके निर्णय-निर्धारण प्रदर्शन का आकलन एक व्यापक, समग्र और साक्ष्य-आधारित तरीके से करता है। इस विश्व कप में 33 मैच के दौरान 14 अंपायर और चार मैच रैफरी काम करेंगे जिनमें 2024 चरण के दल के नौ सदस्य भी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी हैं जो इस टूर्नामेंट में छठी बार हिस्सा लेंगी और पहले 22 मैच में अंपायरिंग कर चुकी हैं। जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन ने अब तक 19-19 मैच में अंपायरिंग की है और दोनों इंग्लैंड और वेल्स में अपने पांचवें टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड बनाएंगी। तीन मैच रैफरी शांड्रे फ्रिट्ज, जी एस लक्ष्मी और मिशेल परेरा 2024 चरण का भी हिस्सा थीं। चौथे रैफरी के रूप में न्यूजीलैंड की ट्रुडी एंडरसन को शामिल किया गया है। भारतीय महिला टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

टी-20 विश्व कप के 33 मैचों में कुल 14 अंपायर और चार मैच रेफरी इस्तेमाल किए जाएंगे, जिसमें 2024 एडिशन से मैच अधिकारियों की टीम के नौ सदस्य आने वाले इवेंट के लिए वापस आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी हैं क्योंकि वह टूर्नामेंट में अपनी छठी उपस्थिति के लिए तैयार हो रही हैं, उन्होंने पहले 22 मैचों में अंपायरिंग की है, जबकि जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन - जिन्होंने इस स्टेज पर 19-19 मैचों की देखरेख की है, इंग्लैंड और वेल्स में पांच टी-20 विश्व कप के माइलस्टोन तक पहुंचेंगी।

मैच अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

अंपायर: लॉरेन एजेनबाग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शथीरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, कैन्डेस ला बोर्ड, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स, गायत्री वेणुगोपालन

मैच रेफरी: ट्रुडी एंडरसन, शांड्रे फ्रिट्ज, जी एस लक्ष्मी, मिशेल परेरा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।