महिला T20 विश्व कप 2026

T20 वर्ल्ड कप अंक तालिकापूरी कवरेज

PosTeamMatchesWonLostTiedNRPointsNRRSeries Form
  • 1ऑस्ट्रेलिया5500010+3.882
    W
    W
    W
    W
    W
  • 2दक्षिण अफ्रीका541008+0.633
    W
    W
    W
    W
    L
  • 3भारत532006+1.718
    L
    W
    L
    W
    W
  • 4बांग्लादेश523004-0.710
    L
    L
    W
    L
    W
  • 5पाकिस्तान514002-1.872
    W
    L
    L
    L
    L
  • 6नीदरलैंड505000-3.276
    L
    L
    L
    L
    L

T20 वर्ल्ड कप 2026 खबरें

सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन ICC हॉल ऑफ फेम से हुए सम्मानित
सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और केविन पीटरसन ICC हॉल ऑफ फेम से हुए सम्मानित

इंग्लैंड में आखिरी मैच तक लड़ते रहे 4 भारतीय खिलाड़ी, हार से भी नहीं टूटा मनोबल
इंग्लैंड में आखिरी मैच तक लड़ते रहे 4 भारतीय खिलाड़ी, हार से भी नहीं टूटा मनोबल

इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से क्यों हारा भारत? चेतेश्वर पुजारा ने खोल दी सारी पोल
इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से क्यों हारा भारत? चेतेश्वर पुजारा ने खोल दी सारी पोल

इंग्लैंड ने तो ऐसा नहीं किया, सैमसन-वैभव के साथ म्यूजिकल चेयर्स से अश्विन हैरान
इंग्लैंड ने तो ऐसा नहीं किया, सैमसन-वैभव के साथ म्यूजिकल चेयर्स से अश्विन हैरान

'लोग गतलफहमी में जी रहे हैं कि रोहित और विराट…',मुनाफ पटेल का सनसनीखेज बयान
'लोग गतलफहमी में जी रहे हैं कि रोहित और विराट…',मुनाफ पटेल का सनसनीखेज बयान

भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 प्लेयर, बटलर ने रचा नया इतिहास
भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 प्लेयर, बटलर ने रचा नया इतिहास

श्रेयस के बाद प्रिंस यादव के करियर पर भी लगा बड़ा दाग, अंबाती जैसा हुआ हाल
श्रेयस के बाद प्रिंस यादव के करियर पर भी लगा बड़ा दाग, अंबाती जैसा हुआ हाल

भारतीय टीम में हुआ बदलाव, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
भारतीय टीम में हुआ बदलाव, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

श्रेयस अय्यर के लिए टॉस बना अभिशाप, भारतीय कप्तान के साथ नहीं हुआ ऐसा
श्रेयस अय्यर के लिए टॉस बना अभिशाप, भारतीय कप्तान के साथ नहीं हुआ ऐसा

महिला टी20 विश्व कप 2026 (Women T20 World Cup) का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में होने जा रहा है। टूर्नामेंट कुल 23 दिनों तक चलेगा और 5 जुलाई 2026 को फाइनल खेला जाएगा। इस महिला क्रिकेट विश्व कप में फाइनल समेत कुल 33 मैच खेले जाएंगे। ये मैच इंग्लैंड के 7 अलग-अलग 7 शहरों में होंगे। संयोग से पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी इंग्लैंड ने ही की थी। वूमेन टी20 वर्ल्ड कप का ये 10वां एडिशन है। इस बार खास बात ये है कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब महिला टी20 विश्व कप में 10 के बजाय 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच 12 जून को एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। महिला टी20 विश्व कप का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा। महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में हर टीम राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में अपने-अपने ग्रुप की बाकी 5 टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। संयोग से टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला ही चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ 14 जून को एजबेस्टन में है। दोनों ग्रुपों की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

टी20 महिला विश्व कप की शुरुआत 2009 में इंग्लैंड में हुई थी। पहले विश्व कप को मेजबान इंग्लैंड ने जीता था, जबकि 2024 में हुए पिछले विश्व कप पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने कब्जा किया था। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने तब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। अब तक कुल 4 टीमें- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड वूमेन टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है। उसने 6 बार ये खिताब जीता है। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने अब तक 1-1 बार खिताब जीता है। भारतीय टीम अब तक एक बार भी महिला टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में पिछले साल पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम बढ़े हुए आत्मविश्वास से उतरेगी। भारतीय महिलाएं टी20 विश्व कप के सूखे को खत्म करने के लक्ष्य से उतरेंगी। भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप में 2020 में इतिहास रचते-रचते चूक गई थी जब फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। महिला टी20 विश्व कप में भारत के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो टीम सिर्फ एक बार 2020 में फाइनल में पहुंची थी। इसके अलावा 2009, 2010, 2018 और 2023 में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2012, 2014, 2016 और 2024 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी।
अधिक देखें

  • महिला T20 विश्व कप 2026 में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

    महिला T20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं।

  • महिला T20 विश्व कप का लाइव स्कोर कहां देखें?

    - महिला T20 विश्व कप का लाइव स्कोर आप Live Hindustan पर देख सकते हैं।

  • इससे पहले अब तक कितनी बार महिला T20 विश्व कप हो चुका है?

    - अब तक 9 बार महिला T20 विश्व कप हो चुका है।

  • महिला T20 विश्व कप पहली बार कब हुआ था और किसने मेजबानी की थी?

    - महिला T20 विश्व कप पहली बार 2009 में हुआ था और इंग्लैंड ने मेजबानी की थी।

  • पहले महिला टी20 विश्व कप का खिताब किसने जीता था?

    - 2009 में हुए पहले महिला टी20 विश्व कप का खिताब इंग्लैंड ने जीता था।

  • पिछली बार 2024 में हुए महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने किसको हराया था?

    - 2024 के विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीता था।

  • महिला T20 विश्व कप 2026 का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

    - महिला T20 विश्व कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा?

  • महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला कब और किससे है?

    - महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ है।

  • महिला T20 विश्व कप को सबसे ज्यादा किस टीम ने जीता है?

    - महिला टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है जिसने अब तक 6 बार इसका खिताब जीता है।

  • महिला टी20 विश्व कप में भारत ने अब तक का अपना इकलौता फाइनल कब खेला था?

    - महिला टी20 विश्व कप में भारत ने अब तक का अपना इकलौता फाइनल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

  • महिला T20 विश्व कप से जुड़ी एक्सपर्ट राय और विश्लेषण कहां पढ़ें?

    - महिला T20 विश्व कप से जुड़ी एक्सपर्ट राय और विश्लेषण आपको Live Hindustan और खासकर उसके क्रिकेट पेज पर पढ़ने को मिलेंगे।

Hindi NewsCricketWomens T20 World Cup