भारत का आज ‘करो या मरो’ मैच, ऐसा हुआ तो कट जाएगा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Team India ICC Women T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario- भारत का आज आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला बांग्लादेश से है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

Team India ICC Womens T20 World Cup

Team India ICC Women T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का आज आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सामना बांग्लादेश से है। साउथ अफ्रीका से मिली पिछली हार ने भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को हिला कर रख दिया है। अब भारत के लिए बचे दो मुकाबले 'करो या मरो' जैसे है। टीम इंडिया एक मैच हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ आज का मैच तो भारत के लिए आसान है, मगर टीम इंडिया को असली चुनौती 28 जून को मिलेगी जब उनका सामना 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। कंगारुओं को हराना भारत के लिए टेढ़ी खीर होगी।

भारत का आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल समीकरण

टीम इंडिया तीन में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे पायदान पर है। भारत के खाते में 4 अंक है। वहीं साउथ अफ्रीका के नाम भी 3 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक है, मगर बेहतर रन रेट होने की वजह से टीम इंडिया दूसरे तो अफ्रीका तीसरे पायदान पर है। टॉप पर बैठी ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत का चौका लगा चुकी है, उनका सेमीफाइनल का टिकट लगभग कन्फर्म हो गया है। ग्रुप-ए में दूसरी टीम के लिए जंग भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ही है।

साउथ अफ्रीका के चांसेस भारत से अधिक

भारत के अगले दो मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है, मगर असली चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 जून को होने वाले मैच में मिलेगी। अगर टीम इंडिया कंगारुओं को हराने में कामयाब रहती है तो उनका सेमीफाइनल का टिकट लगभग-लगभग कन्फर्म हो जाएगा। वहीं एक हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

साउथ अफ्रीका के चांसेस भारत से अधिक इसलिए है क्योंकि उनके बचे दोनों मुकाबले छोटी टीमों के खिलाफ है। साउथ अफ्रीका के बचे दो मैच नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ है। इन दोनों ही मुकाबलों में अफ्रीकी टीम बतौर फेवरेट उतरेगी। हां, अगर साउथ अफ्रीका के साथ कोई उलटफेर होता है तो उससे भारत को मदद मिल सकती है।

IND W vs BAN W हेड टू हेड

टी20 क्रिकेट में भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रहा है। टीम इंडिया 20-2 से बांग्लादेश पर दबदबा बनाई हुई है। वहीं बात टी20 वर्ल्ड कप की करें तो, भारत ने 5 में से 4 बार बांग्लादेश को धूल चटाई है, वहीं एक बार ही बांग्लादेश को टीम इंडिया के खिलाफ जीत नसीब हुई है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।