Women's T20 World Cup को लेकर अश्विन ने की ऐसी भविष्यवाणी, जो भारतीय फैंस को नहीं आएगी पसंद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आर अश्विन ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है, जो भारतीय फैंस को पसंद नहीं आएगी। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया के इस इवेंट में आगे जाने की संभावना कम है। 

Women's T20 World Cup को लेकर अश्विन ने की ऐसी भविष्यवाणी, जो भारतीय फैंस को नहीं आएगी पसंद

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है, जो किसी भी इंडियन क्रिकेट फैन को पसंद नहीं आएगी। बर्मिंघम में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के बावजूद आर अश्विन को लगता है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ज्यादा आगे नहीं जा पाएगी। जाहिर है कि उनका निशाना सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को कभी नहीं जीती है, लेकिन घर पर वनडे विश्व कप पिछले साल के आखिर में जीता है, जिससे टीम का मनोबल जरूर ऊंचा होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को शुरुआत बहुत अच्छी नहीं मिली। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पावरप्ले में ही आउट हो गई थीं। बावजूद इसके भारतीय टीम ने 170 रन अपनी चिर प्रतिद्वंदी टी के खिलाफ बना दिए और मैच 64 रनों से जीत लिया, क्योंकि पाकिस्तान को भारत ने 106 रन पर समेट दिया था। स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 बनाए, जबकि 17 गेंदों में 34 रन ऋचा घोष ने बनाए। पांच विकेट दीप्ति शर्मा ने निकाले, लेकिन आर अश्विन इस प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे।

भारत आगे मुश्किल जाएगा- अश्विन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल एश की बात में कहा, "मुझे पक्का नहीं है कि इंडिया इस T20 वर्ल्ड कप में बहुत आगे जाएगा, क्योंकि लाइनअप में पावर की कमी है। हालांकि, इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अच्छा खेला और उनका स्पिन अटैक एक बार फिर अहम साबित हुआ, लेकिन टीम में अभी भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों जैसी गहराई नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "इंडिया के कॉम्बिनेशन में पावर हिटिंग ऑप्शन थोड़े कम लगते हैं, जो मजबूत अपोनेंट्स के खिलाफ मुश्किल मैचों में चिंता का विषय बन सकता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत लाइनअप की तुलना में, इंडिया की ओवरऑल टीम डेप्थ एक बड़ी चिंता बनी हुई है।" ऋचा घोष के पास कुछ तेजी से रन बनाने का क्षमता है, लेकिन इसके अलावा कोई अच्छा विकल्प भारत के पास नजर नहीं आता है।

बल्लेबाजी में नहीं है गहराई

भारती फूलमली को फिर से मौका जरूर मिला है और वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलीं, लेकिन जल्दी आउट हो गईं। ऐसे में सिर्फ ऋचा के भरोसे बड़े मैचों को नहीं जीता जा सकता। शायद इसी वजह से अश्विन चिंतित हैं। टी20 क्रिकेट में गहराई बहुत मायने रखती है। कम से कम दो-तीन पावर हिटर आपको चाहिए होते हैं, जो इस वक्त निचले क्रम में भारत के पास नहीं हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।