Hindi News क्रिकेटमहिला आईपीएल 2024

महिला आईपीएल 2024

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) भारत में खेली जाने वाली महिला टी20 क्रिकेट फ्रेंचाइजी लीग है। डब्ल्यूपीएल का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) करवाता है। इसका आयोजन साल में एक बार होता है और दुनिया भर की तमाम दिग्गज महिला क्रिकेटर्स इसमें हिस्सा लेती हैं। डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन मार्च 2023 में खेला गया था। डब्ल्यूपीएल का पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। डब्ल्यूपीएल 2023 के सभी मैच मुंबई और नवी मुंबई में खेले गए थे और इसमें कुल पांच फ्रेंचाइजी टीमों ने हिस्सा लिया था। डब्ल्यूपीएल में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी टीमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायन्ट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स हैं। डब्ल्यूपीएल का पहला ऑक्शन 13 फरवरी 2023 को हुआ था। तब कुल 1500 महिला क्रिकेटरों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया था और हर फ्रेंचाइजी टीम के पास 12 करोड़ रुपये का पर्स था। सभी टीमों को 15 से 18 महिला क्रिकेटर खरीदने थे, जिसमें से ज्यादा से ज्यादा छह महिला खिलाड़ी ओवरसीज हो सकती थीं। एक वीडिया रिसर्च के मुताबिक डब्ल्यूपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी महिला स्पोर्ट्स लीग है। पहले नंबर पर अमेरिका की महिला नैशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन है। यूपी वॉरियर्स और गुजरात टाइटन्स को छोड़कर बाकी तीन फ्रेंचाइजी टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेती हैं। डब्ल्यूपीएल से पहले चार साल महिला टी20 चैलेंज खेला जाता था। 2018 से 2022 के बीच महिला टी20 चैलेंज में आईपीएल सुपरनोवा, आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स और आईपीएल वेलोसिटी तीन टीमें हिस्सा लेती थीं। और पढ़ें

महिला आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल

PosTeamMatchesWonLostTiedNRPointsNRRSeries Form
1DELHI CAPITALSDelhi Capitals8620012+1.198
WWLWW
2MUMBAI INDIANSMumbai Indians8530010+0.024
LWWLW
3ROYAL CHALLENGERS BANGALORERoyal Challengers Bangalore844008+0.306
WLLWL
खिलाड़ी
  • ऑरेंज कैपऑरेंज कैप
    Playerएलिस पेरी

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    347
    सर्वाधिक रन
  • पर्पल कैपपर्पल कैप
    Playerश्रेयंका पाटिल

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    13
    सर्वाधिक विकेट
डब्ल्यूपीएल का टाइटल स्पॉन्सर टाटा है। 23 फरवरी से 17 मार्च के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैम्पियन है। डब्ल्यूपीएल को महिला आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है। महिला आईपीएल से युवा महिला क्रिकेटरों को काफी बढ़ावा मिल रहा है। दुनिया भर की तमाम महिला क्रिकेटर्स इसमें हिस्सा ले रही हैं। महिला आईपीएल 2024 के मैच बेंगलुरु और नई दिल्ली में खेले जाने हैं। बेंगलुरु में मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि नई दिल्ली में मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। और पढ़ें

महिला आईपीएल में पूछे जाने वाले सवाल

  • महिला आईपीएल 2024 कब से कब तक खेला जाना है?

    महिला आईपीएल 2024 का आयोजन 23 फरवरी से 17 मार्च के बीच किया जाना है। पहला मैच 23 फरवरी को जबकि फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा।

  • महिला आईपीएल 2023 का खिताब किस टीम ने जीता था?

    महिला आईपीएल 2023 का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। महिला आईपीएल का अभी तक एक ही सीजन हुआ है और उसमें चैंपियन मुंबई इंडियंस बनी थी।

  • महिला आईपीएल 2024 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

    महिला आईपीएल 2024 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायन्ट्स और यूपी वॉरियर्स।