श्रीलंका विमेंस एशिया कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1, ग्रुप-ए में भारत का राज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Womens Asia Cup 2026 Updated Points Table- चमारी अटापट्टू की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हराकर अपना दूसरा मुकाबला जीता। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाए।

Womens Asia Cup 2026 Points Table
Womens Asia Cup 2026 पॉइंट्स टेबल

Womens Asia Cup 2026 Updated Points Table- चमारी अटापट्टू के 7 विकेट हॉल के दम पर श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला जीता और पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी। इंडोनेशिया के खिलाफ हुए मुकाबले में भले ही श्रीलंकाई टीम बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाई हो और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 ही रन लगा पाई, मगर गेंदबाजी में उन्होंने झंडे गाड़ दिए। कप्तान चमारी अटापट्टू ने अकेले ही 7 विकेट लेकर विपक्षी टीम को मात्र 49 रनों पर ढेर करने में अहम रोल अदा किया। श्रीलंका ने 124 रन बनाकर भी यह मैच 75 रनों के बड़े अंतर से जीता। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग-लगभग कन्फर्म कर ली है।

श्रीलंकाई बैटर्स ने किया निराश

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम की बैटर्स ने बुरी तरह निराश किया। कप्तान चमारी अटापट्टू जो श्रीलंकाई बैटिंग यूनिट की जान मानी जाती है वह 9 रन बनाकर आउट हो गईं। देखते ही देखते 10 ओवर के अंदर 45 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन में थी। नंबर-6 पर उतरी नीलक्षिका सिल्वा की 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका 124 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। उन्होंने इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

125 के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडोनेशिया की टीम 49 रनों पर ही सिमट गई। चमारी अटापट्टू ने पारी के चौथे ओवर में पहला विकेट चटकाया, इसके बाद वह नहीं रुकी। उन्होंने 3.3 ओवर में मात्र 5 रन खर्च कर 7 विकेट चटकाए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जिसे उन्होंने नीलक्षिका सिल्वा के साथ शेयर किया।

विमेंस एशिया कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

टीममैच जीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
श्रीलंका22004+4.129
बांग्लादेश11002+3.550
इंडोनेशिया20200-3.650
यूएई10100-6.263

विमेंस एशिया कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले पायदान पर है। भारत ने थाइलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने भी अपने पहले मैच में थाइलैंड को हराया, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से टीम इंडिया पहले तो पाकिस्तान दूसरे पायदान पर है। आज भारत का टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग से है।

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत11002+4.700
पाकिस्तान11002+1.750
थाइलैंड31202-2.050
हॉन्ग कॉन्ग10100-0.300
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1, ग्रुप-ए में भारत का राज