Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल हुआ कन्फर्म, कौन किससे भिड़ेगा? जान लीजिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल कन्फर्म हो चुका है। आखिरी लीग मैच के साथ पता चल गया कि कौन-कौन सी टीमें सेमीफाइनल में खेलने वाली हैं। भारतीय टीम ने सबसे पहले टॉप 4 में प्रवेश किया था। 

womens Asia Cup 2026
वुमेंस एशिया कप 2026

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल कन्फर्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच मेजबान यूएई और बांग्लादेश के बीच खेला गया। उस मैच में बांग्लादेश की टीम ने बाजी मारी और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। इस तरह टॉप 4 की सभी टीमें फाइनल हो गईं। टीम इंडिया ने सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट कटाया था, जबकि इसके बाद श्रीलंका ने दूसरे ग्रुप से टॉप 4 में जगह सुनिश्चित की थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने टीम इंडिया के ग्रुप से सेमीफाइनल में एंट्री मारी और अब बांग्लादेश की टीम ने भी इन तीनों को जॉइन कर लिया है।

वुमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप ए से टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने टॉप 4 में एंट्री की है। ऐसे में दोनों सेमीफाइनल दो अलग-अलग ग्रुप वाली टीमों के बीच होंगे। ग्रुप ए की टॉपर टीम ग्रुप बी की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी और ग्रुप बी की टॉपर टीम ग्रुप ए की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी। इस तरह टीम इंडिया के सामने पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के सामने बांग्लादेश की टीम होगी।

टीम इंडिया ग्रुप ए की नंबर वन टीम है, जबकि श्रीलंका ग्रुप बी की नंबर वन टीम है। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला गुरुवार 10 सितंबर को दुबई में शाम को साढ़े 6 बजे से खेला जाएगा। उस समय भारत में रात के 8 बजे होंगे। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच आयोजित होगा, जो शुक्रवार 11 सितंबर को दुबई के ही दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भी शाम को साढ़े 6 बजे से आयोजित होगा। उस समय भारत में रात के 8 बज रहे होंगे।

फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर

सेमीफाइनल मैचों के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला रविवार 13 सितंबर को दुबई में ही आयोजित होना है। दोनों सेमीफाइनल मैचों की विजेता टीमें खिताब के लिए लड़ेंगी। ऐसे में संभावना इस बात की भी है कि भारत के सामने एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम हो सकती है और इस बार मुकाबला फाइनल में होने के आसार हैं। हालांकि, इसके लिए भारत को बांग्लादेश को हराना होगा और पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल - भारत बनाम बांग्लादेश - 10 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

दूसरा सेमीफाइनल - श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - 11 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

फाइनल - सेमीफाइनल 1 वर्सेस सेमीफाइनल 2 की विजेता - 13 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे से (IST)

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वुमेंस Asia Cup के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल हुआ कन्फर्म, कौन किससे भिड़ेगा? जानिए