Womens Asia Cup 2026 फाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है? आज हो जाएगा कन्फर्म

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कदम रख लिया है। अब इंतजार है कि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है या नहीं। श्रीलंका-पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल आज खेला जाना है।

Harmanpreet Kaur and Fatima Sana
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले को भारत ने 40 रनों के अंतर से जीता। ओपनिंग बैटर शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया की जीत में 64 रनों की धुआंधार पारी खेल अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत लगातार 10वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। बता दें, एशिया कप का आगाज 2004 में हुआ था और पिछले 22 सालों में ऐसा कोई संस्करण नहीं रहा जिसमें टीम इंडिया फाइनल में ना पहुंची हो। अब सवाल यह है कि फाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत होगी या नहीं?

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप 2026 का फाइनल?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2026 फाइनल के होने के चांसेस है। दरअसल, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान विमेंस एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल आज यानी, शुक्रवार 11 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। अगर पाकिस्तान श्रीलंका को पटखनी देने में कामयाब रहता है तो फैंस को 13 सितंबर को होने वाले विमेंस एशिया कप 2025 फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सिर्फ 2 बार विमेंस एशिया कप फाइनल में हुई भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

22 साल के विमेंस एशिया कप के इतिहास में सिर्फ 2 ही बार भारत-पाकिस्तान की टीमें फाइनल में एक दूसरे से भिड़ी है। पहली बार ऐसा 2012 में हुआ था, जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 18 रनों के अंतर से धूल चटाई थी। इसके बाद अगले संस्करण 2016 में जो थाइलैंड में खेला गया था, वहां भारत-पाकिस्तान फाइनल में भिड़े थे। इस बार भी भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वियों को 17 रनों से धूल चटाई थी।

7 बार भारत ने जीता विमेंस एशिया कप का खिताब

अभी तक विमेंस एशिया कप के 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने सबसे अधिक 7 बार खिताब जीता है। एक-एक बार बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें चैंपियन बनी है। बांग्लादेश ने 2018 में भारत को 3 विकेट से हराकर खिताब जीता था, वहीं श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। 2024 विमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 8 विकेट से पटखनी दी थी।

कैसा रहा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल?

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर रविवार को होने वाले महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। शेफाली (सात चौके और तीन छक्के) ने अन्य भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद चुनौतीपूर्ण पिच पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय टीम को छह विकेट पर 149 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

शेफाली को 40 गेंद की आक्रामक पारी के दौरान तीन बार जीवनदान मिला। बांग्लादेश की टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल ही लग रहा था और ऐसा ही हुआ। टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

उसके लिए शोर्णा अख्तर नाबाद 22 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहीं। दिलारा अख्तर ने 21 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन बनाए। स्पिन के मुफीद परिस्थितियों में भारत के लिए अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक एक विकेट मिला। नंदनी शर्मा ने दो विकेट प्राप्त किए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-पाकिस्तान के बीच होगा विमेंस एशिया कप फाइनल? आज हो जाएगा फैसला