शेफाली वर्मा को है इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा भरोसा, बोलीं- हम ऐसी सिचुएशन से…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने कहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब हम इस स्थिति में हैं कि दोनों मैच जीतकर हमें सेमीफाइनल में जाना है। 

Harmanpreet Kaur on Shafali Verma

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने दम पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को पहले बांग्लादेश और फिर सबसे ताकतवर टीम ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। लगातार दो मैच जीतकर टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। बांग्लादेश को हराना तो भारत के लिए मुश्किल है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को मात देना बहुत कठिन है। हालांकि, यह भारत के लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि पिछले साल के आखिर में वनडे विश्व कप में भी भारत इसी स्थिति में था और बाद में चैंपियन भी बना। यही बात टीम इंडिया की ओपनर शेफाली वर्मा ने कही है।

बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो के मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेफाली वर्मा ने बताया कि उनकी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम हडल में क्या कहा और उनका इस सिचुएशन पर क्या मानना है। शेफाली ने टीम के अंदर की बातचीत का खुलासा करते हुए कहा, "कल हडल में हरमन दी (हरमनप्रीत कौर) ने हमसे कहा कि ऐसा नहीं है कि हम पहले कभी इस सिचुएशन में नहीं रहे हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "हम पिछले साल भी इसी सिचुएशन में आए थे और इससे बाहर निकल गए थे। इसलिए मुझे लगता है कि मुश्किल सिचुएशन वह होती है जो आपकी ज़िंदगी में पहले कभी नहीं आई हो। हमने ODI वर्ल्ड कप में इस सिचुएशन को स्वीकार किया था और हम जीते थे। इसलिए हम जानते हैं कि अब हमें ये दोनों मैच जीतने हैं। इसके लिए हमें किस तरह की तैयारी करनी होगी, हमें खिलाड़ियों के तौर पर एक-दूसरे से कैसे बात करनी होगी।"

हम देखेंगे कि हमने कैसे चैलेंज स्वीकार किया- शेफाली

शेफाली ने आगे कहा, "इस बार भी हम जाकर देखेंगे कि हमने उस समय क्या किया था, हमने किन चीज़ों को अच्छे से किया था, ताकि हर खिलाड़ी यह देख सके और हम सब उस (चैलेंज) के लिए तैयार हैं।" साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारतीय महिला टीम ने अपनी तैयारियों में और भी जान फूंकने का काम किया है। हार्ड ट्रेनिंग, टीम टॉक्स और बहुत सी चीजों पर फोकस किया जा रहा है।

साउथ अफ्रीका से मिली हार से टीम इंडिया कैसे उबरेगी? इस पर शेफाली ने कहा, "जब भी टीम के तौर पर हमारा दिन खराब होता है, तो हम जानते हैं कि हर खिलाड़ी का हौसला टूट जाएगा, लेकिन अगले दिन, हम सब जानते हैं कि हमें एक साथ आना है, एक होना है और एक-दूसरे को मोटिवेट करना है। इसलिए कल हडल में, हमने बस इतना कहा: अब से, हर कोई जानता है कि दोनों ही मैच बहुत जरूरी हैं, लेकिन हम एक-दूसरे का साथ देंगे, हम तैयारी के इन दो दिनों में अपना बेस्ट देंगे।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।