Women's T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 नहीं बनी टीम इंडिया, इस टीम का है दबदबा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's T20 World Cup 2026 Points Table में टीम इंडिया नंबर वन नहीं बन पाई। पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के बावजूद भारत की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में नंबर एक पर है।

Women's T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 नहीं बनी टीम इंडिया, इस टीम का है दबदबा

Women's T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर टीम ने कम से कम एक-एक मुकाबला खेल लिया है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से मात दी। बावजूद इसके टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर पाई, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने उस स्थान पर अपना दबदबा बनाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 65 रनों के अंतर से साउथ अफ्रीका को हराया था। ऐसे में मामूली से अंतर के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। टीम इंडिया थोड़े और अंतर से मैच जीतती तो निश्चित तौर पर टेबल टॉपर बन सकती थी।

ग्रुप ए में तीन टीमों का खाता खुल गया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा बांग्लादेश की टीम का नाम शामिल है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया है। वहीं, नीदरलैंड के अलावा पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को इस ग्रुप के अपने-अपने पहले-पहले मैच में हार मिली है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे, बांग्लादेश तीसरे, नीदरलैंड चौथे, पाकिस्तान पांचवें और साउथ अफ्रीका छठे स्थान पर विराजमान है। ऑस्ट्रेलिया, इंडिया और बांग्लादेश ने 2-2 पॉइंट्स अपने-अपने मैच जीतकर हासिल किए हैं, जबकि इस ग्रुप की बाकी टीमें अभी खाता नहीं खोल पाई हैं।

Womens T20 World Cup 2026 Group A Points Table

पोजिशनटीममैच खेलेजीतहारनेट रन रेटपॉइंट्स
1ऑस्ट्रेलिया110+3.2502
2भारत110+3.2002
3बांग्लादेश110+0.4072
4नीदरलैंड101-0.4070
5पाकिस्तान101-3.2000
6साउथ अफ्रीका101-3.2500

ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में इंग्लैंड की टीम का जलवा है, जिसने श्रीलंका को 87 रनों से हराया था। स्कॉटलैंड की टीम ने आयरलैंड को 40 रनों के अंतर से मात दी। श्रीलंका पहले और स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज है, जिसने मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी थी। न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर है, जबकि आयरलैंड पांचवें और श्रीलंका छठे पायदान पर विराजमान है। इस ग्रुप में श्रीलंका, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज ने 2-2 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जबकि बाकी टीमों का खाता खुलना बाकी है।

Womens T20 World Cup 2026 Group B Points Table

पोजिशनटीममैच खेलेजीतहारनेट रन रेटपॉइंट्स
1इंग्लैंड110+4.3502
2स्कॉटलैंड110+2.0002
3वेस्टइंडीज110+0.1182
4न्यूजीलैंड101-0.1180
5आयरलैंड101-2.0000
6श्रीलंका101-4.3500

आपको बता दें, आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप फेज के बाद सीधे सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। ऐसे में हर ग्रुप में टीमें टॉप 2 में रहना पसंद करेंगी, क्योंकि इसके अलावा बाकी टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी। इसलिए अभी तो नहीं, लेकिन आगे चलकर जद्दोजहद इसी बात की होगी कि कैसी भी टॉप 2 में बना रहा जाए। फिलहाल के लिए ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया और भारत और ग्रुप बी में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीम टॉप 2 में विराजमान है। 5 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।