महिला टी20 विश्वकप में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, हरमनप्रीत कौर-एलिस पेरी रचेंगी इतिहास

Himanshu Singh वार्ता, नई दिल्ली
share

महिला टी20 विश्व कप का आगाज अगले सप्ताह से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला है। इस टूर्नामेंट के दौरान एलिस पेरी जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

महिला टी20 विश्वकप में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, हरमनप्रीत कौर-एलिस पेरी रचेंगी इतिहास

इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरु हो रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप कई बड़े रिकॉर्ड टूटेंगे वहीं अन्य रिकॉर्ड भी कायम होंगे। इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बनने वाला है, जिसमें सबसे अधिक 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और साथ ही रिकॉर्ड पुरस्कार राशि भी दांव पर लगी है। हालांकि इस टूर्नामेंट के अब तक का सबसे कड़ा मुकाबला वाला टी-20 विश्व कप होने की उम्मीद है, लेकिन इस बड़े मंच पर कई ऐसे रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

एलिस पेरी 50 मैच खेलकर रचेंगी इतिहास

आईसीसी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की सुपरस्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक (47) मैच खेलने का रिकॉर्ड है और वह इस टी-20 विश्वकप का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। पेरी पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में, टूर्नामेंट के इतिहास में 50 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनने से मात्र तीन मैच दूर हैं। पेरी इस प्रतियोगिता में सबसे सफल खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगी, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया की उन छह टीमों का हिस्सा रही हैं जिन्होंने खिताब जीता है। 35 साल की पेरी उन सात खिलाड़ियों में से एक हैं जो इस आने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और जिन्होंने पिछले सभी नौ संस्करणों में खेला है।

पेरी के अलावा, हरमनप्रीत कौर (भारत), चामरी अटापट्टू (श्रीलंका), मैरीजॉन कैप (दक्षिण अफ्रीका), स्टेफनी टेलर (वेस्ट इंडीज), सोफी डिवाइन और सूजी बिट्स (न्यूजीलैंड) भी इस टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में अपनी 10वीं उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

हरमनप्रीत कौर 200 मैच खेलने के करीब

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 इतिहास (पुरुष और महिला) में 200 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनने से मात्र चार मैच दूर हैं। कौर ने भारत के लिए 196 मैच खेले हैं, संयोग से उन्होंने भारत के लिए अपना टी-20 पर्दापण 2009 के महिला टी-20 विश्वकप में किया था, जो इंग्लैंड में ही खेला गया था।

शूट-इस्माइल सबसे ज्यादा विकेट लेने की रेस में

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट को महिला टी-20 विश्वकप में 50 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए मात्र दो और विकेटों की जरूरत है। शूट ने इस टूर्नामेंट के पांच संस्करण खेले। उनके नाम 29 मैचों में 48 विकेट लेने का शानदार रिकॉर्ड है, उनका औसत 11.72 और इकॉनमी रेट 5.65 है।

इस खास मुकाम के करीब पहुंचने वाली एक और खिलाड़ी हैं दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल, जिन्होंने इस गर्मी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में वापसी की है। इस्माइल ने 2009 में हुए पहले टी-20 विश्वकप में भी खेला था, उनके नाम इस टूर्नामेंट के 32 मैचों में 43 विकेट हैं।

बेट्स 5000 रन बनाने के नजदीक

न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स ने पहले ही घोषणा कर दी है कि यह आने वाला टूर्नामेंट उनका आखिरी होगा। इस खेल की एक दिग्गज खिलाड़ी बेट्स टी-20 में 5000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में) बनने से मात्र 280 रन दूर हैं। 2007 में अपना पर्दापण करने वाली व्हाइट फर्न्स की इस ओपनर ने 183 मैचों में ये रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

आगामी टूर्नामेंट में तीन कप्तान - लौरा वोल्वार्ड्ट, हेले मैथ्यूज और चामरी अटापट्टू के नाम टी-20 में तीन-तीन शतक दर्ज हैं। जैसे-जैसे उनके बल्ले से रन बरसेंगे, ये तीनों इस फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने की दौड़ में शामिल हो जाएंगी; यह रिकॉर्ड अभी यूएई की ईशा ओजा (5) के नाम है।

इंग्लैंड की बेहतरीन स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन मेजबान टीम के लिए एक तुरुप का पत्ता साबित होंगी। 104 मैचों में 144 विकेट लेने का उनका शानदार प्रदर्शन इस बात को साबित करता है कि इंग्लैंड को उन पर कितना भरोसा है, साथ ही एक्लेस्टोन महिला टी-20 में 150 विकेट लेने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज बन जाएंगी। मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड के लिए, इस टूर्नामेंट में एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने का मौका है। अगर व्हाइट फर्न्स अपना खिताब बचाने में कामयाब हो जाती हैं, तो वे ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएंगी।

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

महिला टी-20 विश्वकप का खिताब एक से ज्यादा बार जीतने वाली एकमात्र टीम ऑस्ट्रेलिया है, उसने दो मौकों पर लगातार तीन-तीन बार यह खिताब जीता है, जिससे उसके कुल खिताबों की संख्या छह हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2023 में ट्रॉफी जीती थी, और सातवां टी-20 विश्वकप खिताब जीतने का मतलब होगा कि वे महिला क्रिकेट विश्वकप में अपनी जीत की बराबरी कर लेंगे। जो किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड है।

अभी, भारत की दीप्ति शर्मा महिला टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, उनके नाम 166 विकेट हैं। छह बार की विजेता टीम के पास इंग्लैंड और वेल्स में अपने रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने का एक और मौका होगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।