भारत का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ‘हनीमून’ हुआ खत्म, ये 2 बड़े मैच बन सकते हैं सेमीफाइनल की राह में रोड़ा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया का आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आगाज शानदार रहा है। भारत ने लगातार 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में बाजी मारी है। हालांकि आगे की राह अब आसान नहीं रहने वाली है।

Team India ICC WOmens T20 World Cup Schedule

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का आगाज शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अपने ओपनिंग मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धूल चटाई, इसके बाद दूसरा मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ जीता। इन दोनों ही मैचों में भारत बतौर फेवरेट उतरा था। हालांकि अब आगामी में टीम इंडिया के लिए आसान हीं होने वाले। भारत के सामने साउथ अफ्रीका और 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमें चुनौती पेश करेगी। इस वजह से कहा जा रहा है कि टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में हनीमून पीरियड खत्म हो गया है। भारत को जितनी चीजें ट्राई करनी थी, वो अब हो चुकी है। आगामी तीनों मैचों में टीम इंडिया को तगड़ा होकर खेलने की जरूरत है।

सेमीफाइनल की राह नहीं आसान

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर भारत आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भी 2 मैच जीते हैं। उनके खाते में भी 4 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से टीम इंडिया पहले पायदान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका ने एक मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप-ए से सेमीफाइनल के लिए ये तीन टीमें ही प्रबल दावेदार है।

भारत के आगामी तीन मैच साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से है। भारत को अपने दम पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे, अगर टीम इंडिया ऐसा करने में नाकामयाब रहती है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत पर भारी पड़ी है। वह हेड टू हेड में 5-2 से आगे है। वहीं साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा है। भारत को अगर आगामी तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफआई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

वहीं भारत अगले दो मुकाबलों में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हरा देती है तो उन्हें आसानी से सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।

टीम इंडिया आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल-

21 जून- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका, शाम 7 बजे से

25 जून- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश, शाम 7 बजे से

28 जून- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया, शाम 7 बजे से

टीम इंडिया स्क्वॉड ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, यस्तिका भाटिया,

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।