साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बनीं गेंदबाज
साउथ अफ्रीका की तेज बॉलर शबनीम इस्माइल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली बॉलर बनीं।

साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में 2 विकेट चटकाए। एमी जोन्स को अपना पहला शिकार बनाकर वह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी। वहीं दूसरा विकेट उन्होंने एलिस कैप्सी के रूप में चटकाया और टी20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड सेट किया। शबनीम इस्माइल मेंस और वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप मिलाकर अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गई है। मेंस क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन के नाम है। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपने टी20 करियर में 50 विकेट चटकाए हैं। वहीं शबनीम ने 51 विकेट चटकाकर अब इतिहास रच दिया है।
वुमेंस T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट
51 - शबनीम इस्माइल (SA)*
48 - मेगन शुट्ट (AUS)
44 - एलिस पेरी (AUS)
41 - अन्या श्रबसोल (ENG)
39 - मारिज़ैन कैप (SA)
मेंस T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट
शाकिब अल हसन- 50
एडम जैंपा- 44
आदिल रशिद- 44
राशिद खान- 43
जसप्रीत बुमराह- 40
कैसा रहा ENG W vs SA W सेमीफाइनल?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान इंग्लैंड के लिए दूसरे सेमीफाइनल का आगाज अच्छा नहीं रहा था। रेड हॉट फॉर्म में चल रहीं डैनी वायट-हॉज 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं 3.2 ओवर तक इंग्लैंड ने महज 23 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गिरा दिए थे। पावरप्ले के 6 ओवर खत्म होते-होते इंग्लैंड 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 35 ही रन बोर्ड पर लगा पाया था। साउथ अफ्रीका का दबदबा साफ देखने को मिल रहा था।
इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और नंबर-5 पर आईं हीथर नाइट की शतकीय पार्टनरशिप ने बाजी पूरी तरह से पलट दी। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 133 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने ना सिर्फ इंग्लैंड को मुश्किल स्थिति से निकाला बल्कि बड़े स्कोर की राह दिखाई।
ब्रंट ने 47 गेंदों पर 11 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 75 रन बनाए। जबकि नाइट ने इतनी ही गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड की कोई बैटर 12 रन से ज्यादा नहीं बना पाई। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बोर्ड पर लगाएं।
170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। तजमिन ब्रिट्स ने एक और शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। उनको इस पारी के दौरान किसी का साथ नहीं मिला।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



