Shemaine Campbelle को पहली फिफ्टी जड़ने में लग गई 123 पारियां, नाम जुड़ा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज की विकेट कीपर शेमाइन कैम्पबेले को T20I में अपनी पहली फिफ्टी जड़ने में 123 पारियां लग गई। उन्होंने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे रोमांचक मुकाबले में हराकर कमाल कर दिया है। वेस्टइंडीज की जीत की नायिका वो खिलाड़ी रहीं, जिसने इससे पहले कभी T20I में कभी 50 रन का आंकड़ा पार नहीं किया था। जी हां, न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 162 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर को वेस्टइंडीज ने 1 गेंद और 7 विकेट रहते चेज किया। वेस्टइंडीज के लिए शेमाइन कैम्पबेले ने 90 रनों की नाबाद पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, हालांकि उनके नाम इस धमाकेदार पारी के बावजूद एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है।
सबसे ज्यादा पारियों में पहली फिफ्टी
शेमाइन कैम्पबेले को T20I में पहली फिफ्टी जड़ने में 123 पारियां लग गई। जी हां, सही पढ़ा। इसी के साथ उनके नाम सबसे ज्यादा पारियों में पहली फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आज तक वुमेंस क्रिकेट में किसी बैटर को पहली फिफ्टी जड़ने के लिए इतनी पारियां नहीं लगी।
युगांड़ा की जेनेट मबाजी के नाम इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड था, उन्हें टी20 में पहली फिफ्टी जड़ने में 96 पारियां लगी थी। वहीं न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन ने ऐसा करने के लिए 91 पारियां ली थी।
टी20 क्रिकेट में पहली फिफ्टी जड़ने के लिए 100 से अधिक पारियां लेने वाली भी शेमाइन कैम्पबेले पहली वुमेंस क्रिकेटर हैं।
इस मैच जिताऊ पारी के बाद क्या बोलीं शेमाइन कैम्पबेले
वेस्टइंडीज को जीत दिलाने के बाद अपने इमोशंस पर शेमाइन कैम्पबेले बोलीं, "मैं बस वहां जाकर खुद को सपोर्ट करना चाहती हूं। मैं खुद से बहुत बात करती हूं, इसलिए मैंने कहा कि मैं अपनी टीम के लिए यह करूंगी। और, आज रात मैं कामयाब हुई और मैंने कर दिखाया।
लंबे इंटरनेशनल करियर के बाद अपना पहला T20 इंटरनेशनल हाफ-सेंचुरी बनाने पर
मेरा मतलब है, मैंने बस अपनी स्किल्स को सपोर्ट किया। मुझे पता है कि मैं एक ऐसे लेवल की प्लेयर हूं कि मैं कभी-कभी जाकर सिचुएशन बदल सकती हूं। लेकिन आज रात मैं बस जाकर वही करती हूं। और मैं खुद से बात करती हूं और खुद से कहती हूं कि अगर मैं पहले 20 मिनट तक सीधी बैटिंग करती हूं, तो यह निश्चित रूप से मेरी टीम के लिए अच्छा होगा।
कैप्टन हेली मैथ्यूज के साथ उनकी बातचीत और चेज के अप्रोच पर
ओह, आप जानते हैं, वह एक खास तरह की इंसान हैं। वह हमेशा मुझसे बात करती रहती हैं और जब आप वापस आते हैं, तो बस खुद पर विश्वास करते रहें और अपनी ताकत के हिसाब से खेलते रहें। और मुझे लगता है कि यही मेरे लिए काम आया।
विनिंग रन मारने के बाद अपने विचारों पर
आप जानते हैं, मैं भगवान पर विश्वास करती हूं और मुझे पता है कि भगवान ने मुझे संभाला है, और मैं हमेशा उनसे प्रार्थना करती हूं। तो निश्चित रूप से, उन्होंने मुझे संभाला है और मैं प्रभु यीशु से बहुत प्यार करती हूं। इसलिए मैं उन्हें मेरे और मेरी टीम के लिए किए गए सभी कामों के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।
चोट के कारण मुख्य खिलाड़ियों के न होने पर टीम के लिए जीत का क्या मतलब है
मेरा मतलब है, यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरा मतलब है, स्टेफनी और चिनेल वहां नहीं हैं, लेकिन आप जानते हैं, हमें अभी भी ऐसे खिलाड़ी मिलते हैं जिन्हें उस समय वहां रखा जाता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक प्लस पॉइंट है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



