भारत पर लगा ये ‘भद्दा दाग’ पाकिस्तान ने हटाया, T20 वर्ल्ड कप में बनाया रन आउट का ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान ने भारत पर लगे सबसे बड़े वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के दाग को हटा दिया है। अब पाकिस्तान के नाम वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन आउट का रिकॉर्ड दर्ज है। भारत दूसरे नंबर पर खिसक गया है।

Most Players Run Out in ICC Womens T20 World Cup History

पाकिस्तान ने भारत पर लगा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा दाग हटा दिया है। यह दाग है इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर्स के रन आउट होने का। 40 भारतीय खिलाड़ी अभी तक आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रन आउट हो चुके हैं, मगर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तान की 3 प्लेयर्स रन आउट हुई। बता दें, पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 127 रनों का टारगेट रखा था, जिसे अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट रहते हासिल कर लिया।

पाकिस्तान पर लगा रन आउट का सबसे बड़ा दाग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की 3 प्लेयर्स रन आउट हुईं। इसी के साथ पाकिस्तान के नाम वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन आउट का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पाकिस्तान की अब कुल 41 प्लेयर्स रन आउट हो चुकी हैं, जबकि भारत 40 रन आउट के साथ दूसरे पायदान पर है। श्रीलंका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें भी शामिल हैं।

आईसीसी वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा खिलाड़ी रन आउट-

41- पाकिस्तान महिला

40- भारत महिला

39- श्रीलंका महिला

38- वेस्ट इंडीज़ महिला

35- ऑस्ट्रेलिया महिला

साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से मुश्किल से जीता

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। हालांकि यह फैसला उन पर भारी पड़ा था। पावरप्ले ही में ही 29 के स्कोर पर आधी पाकिस्तान की टीम पवेलियन में थी। एक समय ऐसा था जब 50 के स्कोर पर पाकिस्तान 8 विकेट गंवा चुका था, तब ऐसा लग रहा था कि टीम मुश्किल ही 100 रन तक पहुंच पाएगी। मगर कप्तान फातिमा सना के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने 126 रन बोर्ड पर लगाए।

फातिमा सना ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी साउथ अफ्रीका की खबर ली। उन्होंने तीन विकेट चटकाए, मगर पाकिस्तान की हार को नहीं टाल पाई। साउथ अफ्रीका ने 19 गेंदें रहते टारगेट चेज किया, मगर उनके 8 विकेट गिर गए थे।

फातिमा सना एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में 50 रन और 3 विकेट लेने वाली पहली कप्तान बनीं।

पाकिस्तान को यह आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उन्हें चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत ने ओपनिंग मुकाबले में धूल चटाई थी। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान को अगले तीनों मैच जीतने होंगे। हालांकि उनके लिए यह मुश्किल काम होने वाला है। दरअसल, इन तीन में से एक मैच 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।