स्मृति मंधाना नहीं, वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली एकमात्र भारतीय हैं ये प्लेयर; क्या आप जानते हैं नाम?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की डैनी व्याट वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली 7वीं प्लेयर बन गईं हैं। उन्होंने यर कारनामा श्रीलंका के खिलाफ किया। इस लिस्ट में एक भारतीय बैटर भी मौजूद है। क्या आप उस प्लेयर का नाम जानते हैं?

Harmanpreet Kaur  Womens T20 World Cup Century

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज डैनी व्याट के शतक के साथ हुआ। इस ओपनिंग बैटर की सेंचुरी के दम पर ही इंग्लैंड ने श्रीलंका पर 87 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच एजबेस्टन में खेला गया था। इस मैच में डैनी व्याट की 105 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने 219 रन बोर्ड पर लगाए। व्याट 13 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के के साथ नाबाद रहीं। वह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली 7वीं और इंग्लैंड की दूसरी प्लेयर बनीं। इस लिस्ट में एक भारतीय का भी नाम है।

हरमनप्रीत कौर ने जड़ा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए शतक

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 7 बैटर्स ने शतक जड़ा है, जिसमें एक भारतीय नाम कप्तान हरमनप्रीत कौर का है। हरमन ने यह कारनामा 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था, जब उन्होंने 103 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई भारतीय ऐसा नहीं कर पाया है। इस वर्ल्डकप में उनसे और स्मृति मंधाना से शतक की उम्मीद रहेगी।

टीम इंडिया 50 ओवर वर्ल्ड कप जीतकर यहां पहुंची है, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत अब टी20 वर्ल्ड कप भी जीतना चाहेगा।

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वालीं बैटर्स

126 - मेग लैनिंग (AUS-W) बनाम IRE-W, सिलहट, 2014

112* - डिएंड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम SA-W, बैसेटेरे, 2010

108* - हीथर नाइट (ENG-W) बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

105* - डैनी वायट-हॉज (ENG-W) बनाम SL-W, एजबेस्टन, 2026

103 - हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

102 - मुनीबा अली (PAK-W) बनाम IRE-W, केप टाउन, 2023

101 - लिजेल ली (SA-W) बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज रविवार, 14 जून से करेगी। भारत का पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कैसा रहा ENG vs SL मैच?

डैनी व्याट हॉज के नाबाद शतक की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वायट हॉज ने नाबाद 105 रन बनाए जिससे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 132 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें नीलशिखा सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया केम्प ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर चार विकेट लिए, जिसमें एक ओवर में तीन विकेट शामिल हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।