3 मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की दहलीज पर टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से होगी सबसे बड़ी भिड़ंत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 में तीन मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है। हालांकि उसका आखिरी लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है, जिसे उसे हर हाल में जीतना होगा।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को महिला टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले में 5 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट गंवाए लेकिन 19 गेंद रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा ने टीम के लिए सर्वाधिक 53 रन बनाए। भारत ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जेमिमा ने मैच के आखिर में कई बड़े शॉट भी लगाए। भारत इस जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब पहुंच गया है। हालांकि उसे डायरेक्ट सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। फैंस को बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम से इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

भारत ने तीसरा मुकाबला जीता

भारतीय टीम ने जारी टी20 विश्व कप में चार मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ की थी, जहां टीम ने 64 रनों से जीत हासिल की थी। अगले मैच में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन की बड़ी जीत दर्ज की, जिससे टीम का नेट रन रेट काफी बेहतर हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ भारत के चार मैचों में 6 पॉइंट् हैं और 2.268 के अच्छे नेट रन रेट के साथ अभी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है।

ऑस्ट्रेलिया से लीग स्टेज में आखिरी टक्कर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 5 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है, जबकि भारत ने दो मुकाबले जीते हैं। भारत ने टी20 विश्व कप में पिछली बार 2020 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप में खुद को सबसे मजबूत टीम के तौर पर साबित कर दिया है। लगातार चार जीत के साथ उनके आठ पॉइंट हो गए हैं और उनका नेट रन रेट भी 4.724 का शानदार है।

दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले पर भी नजर

दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। उसके अंतिम दो मुकाबले नीदरलैंड और बांग्लादेश से हैं। अगर अफ्रीका दोनों मुकाबले जीतता है तो भी उसे भारत के नतीजे पर निर्भर रहना होगा क्योंकि भारत अफ्रीका के लीग मैच खत्म हो जाने के बाद अपना अंतिम मुकाबला खेलेगा। ऐसे में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। क्योंकि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारता है और अफ्रीका अपने दोनों मुकाबले जीतती है तो फिर नेट रन रेट से फैसला होगा। हर ग्रुप से सिर्फ टॉप दो टीमें ही सेमीफ़ाइनल में पहुँचेंगी, इसलिए भारत दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहेगा और दक्षिण अफ्रीका से किसी भी तरह के दबाव से बचना चाहेगा। दक्षिण अफ्रीका के भी चार पॉइंट हैं, लेकिन नेट रन रेट में वे काफी पीछे हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।