IND vs PAK Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वुमेंस वर्ल्ड कप लाइव मैच, फ्री में यहां देखें
India vs Pakistan Live Streaming Today ICC Womens T20 World Cup Match- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच आज एजबेस्टन में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

India vs Pakistan Live Streaming Today ICC Womens T20 World Cup Match- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठा मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस मुकाबले के जरिए इस टूर्नामेंट में अपने-अपने अभियान का आगाज करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें 50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 वर्ल्ड कप पर है। भारत की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शानदार रही है, टीम काफी मजबूत भी दिखाई दे रही है। वहीं पाकिस्तान भी टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगा, हालांकि भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। T20I क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना कुल 16 बार हुआ है, जिसमें टीम इंडिया को 13 जीत मिली है, वहीं पाकिस्तान तीन ही मैच जीत पाया है। आज के मुकाबले में भी भारत फेवरेट है। आईए एक नजर IND vs PAK मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
How To Watch IND vs PAK LIVE Match
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठा मैच कब खेला जाएगा?
India vs Pakistan आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठा मैच आज यानी रविवार, 14 जून को खेला जाएगा।
IND vs PAK ICC Womens T20 World Cup 2026 का 6ठा मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।
India vs Pakistan आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठा मैच कितने बजे होगा शुरू?
IND vs PAK ICC Womens T20 World Cup 2026 का 6ठा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेगी।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6ठे मैच को टीवी पर लाइव कैसे देखें?
India vs Pakistan आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6ठे मैच का मजा आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं।
IND vs PAK ICC Womens T20 World Cup 2026 के 6ठे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6ठे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।
फ्री में कैसे देखें आज का IND vs PAK आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप लाइव मैच?
भारत में महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) के मैच बिल्कुल मुफ्त देखने के लिए आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) टीवी चैनल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी तमाम जानकारियां और IND vs PAK लाइव स्कोर के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड
इंडिया विमेंस स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा
पाकिस्तान विमेंस स्क्वॉड: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (w), सायरा जबीन, आयशा जफर, इरम जावेद, फातिमा सना (c), आलिया रियाज, नतालिया परवेज, आयमान फातिमा, डायना बेग, नशरा संधू, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, तुबा हसन, तस्मिया रुबाब
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



