2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत समेत इन 8 टीमों ने किया क्वालीफाई, पाकिस्तान को मिलेगा मेजबान होने का फायदा
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली टीमों के नाम साफ हो गए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत 8 टीमों ने अपनी सीट कन्फर्म की है, वहीं पाकिस्तान को मेजबान होने का फायदा मिलेगा।

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत समेत 8 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। शुक्रवार श्रीलंका वर्सेस स्कॉटलैंड मुकाबले के बाद सभी टीमों के नाम साफ हुए। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप-4 टीमों को 2028 में पाकिस्तान में होने वाले अगले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑटोमेटिक जगह मिलेगी। पाकिस्तान ग्रुप-ए में लगातार 4 मैच हारने के बाद पांचवें पायदान पर रहा। हालांकि मेजबान होने की वजह से उन्हें फायदा मिलेगा और उन्हें क्वालिफाई राउंड खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पाकिस्तान को मेजबानी का फायदा
भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने ग्रुप ए से 2028 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने ग्रुप बी के टॉप-4 में रहते हुए अपनी जगह बनाई।
टूर्नामेंट के मेजबान होने की वजह से पाकिस्तान को 2028 एडिशन खेलने के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिलेगा। वहीं 10वीं टीम का फैसला 6 जुलाई 2026 कट-ऑफ पर ICC महिला T20I रैंकिंग के आधार पर मिलेगा।
फिलहाल आयरलैंड 201 रेटिंग के साथ 9वें पायदान पर है। वह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 में जगह बनाने वाली 10वीं टीम हो सकती है। बाकी टीमों को क्वालिफाई राउंड खेलने होंगे।
स्कॉटलैंड के हाथों से फिसला मौका
स्कॉटलैंड के पास श्रीलंका को हराकर अगले वर्ल्ड कप में डायरेक्ट जगह बनाने का मौका था। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 151 रन बोर्ड पर लगाए थे। स्कॉटलैंड ने श्रीलंका के 6 विकेट 118 रन पर गिरा दिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि स्कॉटलैंड बड़ा उलटफेर कर सकती है, मगर आखिरी 3 ओवर में श्रीलंका ने बाजी ही पटल दी और 1 गेंद व 3 विकेट रहते जीत दर्ज की।
आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी
क्वालीफाइंग स्थानों की रूपरेखा की घोषणा पहली बार ICC बोर्ड द्वारा जून की शुरुआत में अहमदाबाद में की गई थी। अगले साल श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी में टीमों की संरचना पर भी निर्णय लिया गया है। 6 जुलाई की कट-ऑफ पर मेजबान टीम ICC महिला T20I टीम रैंकिंग में पांच सर्वोच्च टीमों में शामिल हो जाएगी। जैसा कि स्थिति है, टूर्नामेंट में टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका होंगी।ं
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



