IND W vs PAK W Pitch Report: एजबेस्टन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, जानें बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा
IND W vs PAK W Pitch Report- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठा मैच आज एजबेस्टन में खेला जाना है। भारत-पाकिस्तान मैच 7 बजे शुरू होगा।

IND W vs PAK W Pitch Report- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठां मुकाबला आज यानी रविवार, 14 जून को खेला जाना है। इस मुकाबले का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीत राजनेतिक तनाव के चलते भारत-पाकिस्तान अब मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई देते हैं, वहीं पुलवामा अटैक के बाद तो क्रिकेट फील्ड पर भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच तनाव पैदा हो गया है। भारत ने इस अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक पॉलिसी को अपनाया है। भारतीय खिलाड़ी सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हैं, इसके अलावा ज्यादा इंट्रैक्शन दोनों टीमों के बीच नहीं रहता। हेड टू हेड में भारत पाकिस्तान से काफी आगे हैं, आज भी टीम इंडिया बतौर फेवरेट मैदान पर उतरेगी। आईए एक नजर IND vs PAK पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-
IND W vs PAK W पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम के एजबेस्टन की पिच काफी बैलेंस्ड है। स्पिनर्स और पेसर्स दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है। पेसर्स को ट्रेडिशनली इस पिच पर ज्यादा मदद मिलती है। बैट्समैन गेम के शुरुआती स्टेज में पेस का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पहले बॉलिंग करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। रविवार को बर्मिंघम में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी, और तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
एजबेस्टन T20I आंकड़े
मैच- 8
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 8 (100.00%)
दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 0 (0.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (50.00%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (50.00%)
हाईएस्ट स्कोर- 221/5
लोएस्ट स्कोर- 121
एवरेज रन पर विकेट- 20.70
एवरेज रन पर ओवर- 8.71
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 175
IND W vs PAK W हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान का T20I में आमना सामना कुल 16 बार हुआ है, जिसमें से भारत ने 13 बार जीत दर्ज की है, वहीं पाकिस्तान को तीन ही जीत नसीब हुई है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भारत 6-2 से पाकिस्तान से आगे है।
इंडिया-पाकिस्तान स्क्वॉड:
इंडिया महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
पाकिस्तान महिला: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, आयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जाबिन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



