श्री चरणी ने पूनम का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, भारत के लिए टी20 विश्व कप में ऐसा करने वाली पहली बॉलर बनीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्टार स्पिनर श्री चरणी एक विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है। चरणी के नाम अब 12 विकेट हैं।

 Shree Charani

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में श्री चरणी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। चरणी ने मैनचेस्टर में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में दो विकेट चटकाते हुए पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बांग्लादेश ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 136 रन बनाये। बांग्लादेश के लिए जुयैरिया फिरदौस ने 33 जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 32 रन का योगदान दिया। भारत के लिए राधा यादव ने तीन विकेट और श्री चरणी ने दो विकेट चटकाये।

पूनम का रिकॉर्ड टूटा

श्री चरणी अपने दो विकेटों के साथ एक विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गयी हैं। उन्होंने 20वें ओवर में शोर्ना अख्तर को पवेलियन भेजकर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पूनम ने 2020 में 10 विकेट चटकाए थे। चरणी ने अंतिम ओवर में नाहिदा अख्तर को आउट करके जारी टूर्नामेंट में अपना 12वां विकेट हासिल किया। 2010 में डायना डेविड ने 9 विकेट लिए थे। पूनम यादव ने 2014 और 2018 में 8-8 विकेट लिए थे, जबकि राधा यादव ने 2018 में 8 विकेट चटकाए थे।

महिला टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की अमेलिया केर के नाम दर्ज है। उन्होंने पिछले महिला टी20 विश्व कप एडिशन में 15 विकेट लिए थे, जहां कीवी टीम ने खिताब भी जीता था।

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में खराब फील्डिंग का प्रदर्शन किया और शुरुआत में ही चार कैच के मौक़े छोड़े। हालांकि राधा यादव ने बाद में अपनी गेंदबाजी से तीन अहम विकेट हासिल किए और श्री चरणी ने भी दो विकेट हासिल किए। नंदनी ने दो लगातार कैच छोड़े थे और उन्होंने जुयैरिया का विकेट निकाला। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 33 रन जुयैरिया फिरदौस ने बनाए जबकि निगार सुल्ताना ने 32 रन का योगदान दिया।

श्री चरणी अपने दो विकेटों के साथ एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गयी हैं। बंगलादेश की टीम 150 रन के आंकड़े से ज्यादा जाने का इन्तजार कर रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें रोक दिया।

T20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट

12* - श्री चरणी, 2026 में

10 - पूनम यादव, 2020 में

9 - डायना डेविड, 2010 में

8 - पूनम यादव, 2014 में

8 - पूनम यादव, 2018 में

8 - राधा यादव, 2018 में

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़महिला T20 विश्व कप 2026चरणी ने पूनम का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, भारत के लिए ऐसा करने वाली पहली बॉलर