IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत, शेफाली-राधा चमकीं
ind w vs BAN w: भारतीय टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को महिला टी20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में 5 विकेट से हराया। भारत की टूर्नामेंट में तीसरी जीत है।
ind w vs BAN w: भारतीय टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में 5 विकेट से मात दी। मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 19 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने दो विकेट लिए। भारत की टी20 विश्व कप 2026 में ये तीसरी जीत है। टीम का अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। अगर भारत ये मुकाबला जीतता है तो डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बना लेगा लेकिन हारने पर उसे अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। भारत की ओर से राधा यादव ने तीन विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए जुएरिया फिरदौस ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इसके जवाब में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि तीसरे ओवर में मंधाना 6 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। शेफाली ने 34 गेंद में 53 रन की दमदार पारी खेली। यास्तिका भाटिया ने 18 गेंद में 23 और ऋचा घोष 12 गेंद में 10 रन ही बना सकीं। जेमिमा ने 15 गेंद में 26 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 गेंद में नाबाद 13 रन बनाए।
मैनचेस्टर में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। दिलारा अख्तर 8 गेंद में चार रन बनाकर आउट हुईं। रेणुका ने उन्हें पवेलियन भेजा। भारतीय क्षेत्ररक्षकों की गलतियों का सबसे अधिक फायदा सलामी बल्लेबाज जुयैरिया फिरदौस को मिला, जिन्हें पांचवें ओवर तक तीन जीवनदान मिले। हालांकि वह इन मौकों का पूरी तरह फायदा नहीं उठा सकीं और 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं। नंदनी ने उन्हें आउट किया।अंतिम ओवर में श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट भी झटके।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। भारतीय टीम ने दो बदलाव करते हुए प्रेमा यादव और अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव और रेणुका ठाकुर को एकादश में शामिल किया है। बांग्लादेश की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतर रही है। भारतीय टीम ने जारी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत दमदार तरीके से की थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का मुंह देखना पड़ा और अब टीम को अपने बाकी दो मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार चार जीत के साथ शीर्ष पर है, जबकि दूसरे स्थान के लिए भारत और अफ्रीका में टक्कर है। हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
कौन जीता टॉस?
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने प्रेमा यादव और अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव और रेणुका ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत सेमीफाइनल के करीब पहुंचा
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में तीसरा मुकाबला जीता है। टीम को अफ्रीका के खिलाफ हार मिली है और अब उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबला खेलना है। ऑस्ट्रेलिया ने चार मुकाबले जीते हैं और सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे है। अफ्रीका को अभी दो मैच खेलने हैं और उसने भी एक मैच गंवाया है, ऐसे में भारत अपना आखिरी मैच जीतना चाहेगा। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारता है तो उसे अपना नेट रन रेट बेहतर रखना होगा, जिससे उसका नेट रन रेट अफ्रीका से बेहतर रहे।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत ने बांग्लादेश को हराया
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम ने मैनचेस्टर में खेले गए महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। बांग्लादेश द्वारा मिले 137 रनों के लक्ष्य को भारत ने 19 गेंद रहते हासिल किया।
IND w vs BAN w LIVE Score: जेमिमा रोड्रिग्स लौटीं पवेलियन
IND w vs BAN w LIVE Score: जेमिमा रोड्रिग्स 15 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
IND w vs BAN w LIVE Score: जीत के करीब भारत
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम गुरुवार को मैनचेस्टर में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतने के करीब पहुंच गई है। टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 18 रन चाहिए।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 33 रन
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम को महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए 36 गेंद में 33 रन चाहिए। जेमिमा 5 और हरमनप्रीत 4 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत ने 4 विकेट गंवाए
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम ने 13वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। ऋचा घोष तेजी से रन नहीं बना पाईं। उन्होंने 12 गेंद में 10 रन बनाए।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम ने नौवें ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। शेफाली ने 34 गेंद में 53 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। नाहिदा ने उन्हें पवेलियन भेजा।
IND w vs BAN w LIVE Score: शेफाली ने लगाया अर्धशतक
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंद में 50 रन पूरे किए। शेफाली ने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया है।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत का पहला विकेट गिरा
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम को तीसरे ओवर में स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। मंधाना 6 गेंद में आठ रन ही बना सकीं।
IND w vs BAN w LIVE Score: पहले ओवर में शेफाली का कैच छूटा
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश की विकेटकीपर निगार सुल्ताना ने शेफाली वर्मा का कैच छोड़ दिया है। भारत ने पहले ओवर में 11 रन बनाए हैं।
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने भारत को दिया 137 रनों का टारगेट
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला टी20 विश्व कप मुकाबले में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। राधा यादव ने तीन विकेट लिए।
IND w vs BAN w LIVE Score: शर्मिन अख्तर हुईं रिटायर्ड हर्ट
IND w vs BAN w LIVE Score: शर्मिन अख्तर धीमी पारी खेल रही थी, जिसके कारण उन्हें बाहर भेज दिया गया है। ऋतु को राधा ने पवेलियन भेजा है। बांग्लादेश ने 19वें ओवर में छठा विकेट गंवा दिया है।
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने 17वें ओवर में चौथा विकेट गंवाया है। राधा यादव ने निगार सुल्ताना को आउट किया। उन्होंने 27 गेंद में 32 रन बनाए।
IND w vs BAN w LIVE Score: राधा ने शोभना को भेजा पवेलियन
IND w vs BAN w LIVE Score: राधा यादव ने बांग्लादेश की बल्लेबाज शोभना मोस्टोरी को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। शोभना ने 26 गेंद में 22 रन बनाए।
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने नौवें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया है। जुएरिया फिरदौस 31 गेंद में 33 रन बनाकर नंदनी का शिकार बनीं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए।
IND w vs BAN w LIVE Score: जुएरिया फिरदौस को मिले तीन जीवनदान
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम की खराब फील्डिंग जारी है। टीम ने शुरुआती चार ओवर में ही चार कैच टपकाए हैं। जुएरिया फिरदौस के भारतीय फील्डरों ने तीन जीवनदान दिए हैं।
IND w vs BAN w LIVE Score: रेणुका सिंह को मिली पहली सफलता
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को पहली सफलता मिली है। उन्होंने दिलारा अख्तर को पवेलियन भेजा। दिलारा ने 8 गेंद में 4 रन बनाए।
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश की बैटिंग शुरू
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश की पारी की शुरुआत के लिए दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस क्रीज पर मौजूद हैं। शेफाली के पहले ओवर में तीन रन बने।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत ने किए दो बदलाव
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय टीम ने दो बदलाव करते हुए प्रेमा यादव और अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव और रेणुका ठाकुर को एकादश में शामिल किया है। बांग्लादेश की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतर रही है।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत महिला प्लेइंग इलेवन
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश महिला प्लेइंग इलेवन
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन): दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्टोरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने बदलाव किए हैं।
IND w vs BAN w LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
IND w vs BAN w LIVE Score: भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 विश्व कप में होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होगा। मुकाबला सात बजे शुरू होगा।
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने जीते हैं दो मैच
IND w vs BAN w LIVE Score: बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक दो मुकाबले जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मुकाबला गंवाया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन और नीदरलैंड को छह विकेट से हराया है और वह भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेगा। उसकी टीम ने अभी तक सामूहिक प्रयास से जीत हासिल की हैं और भारत को उससे सतर्क रहना होगा।
IND w vs BAN w LIVE Score: भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
IND w vs BAN w LIVE Score:सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने तीन मैच में 159 रन बनाए हैं, जबकि शेफाली वर्मा ने 92 रन का योगदान दिया है। दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 154 से अधिक है। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं जो टीम के लिए नई चिंता बन गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (स्ट्राइक रेट 109.09), जेमिमा रोड्रिग्स (94.11) और यस्तिका भाटिया (105.88) अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनके तेजी से रन बनाने में नाकाम होने के कारण ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर तेजी से रन बनाने का दबाव बढ़ जाता है।
ind w vs BAN w LIVE Score: भारत का जारी विश्व कप में प्रदर्शन
ind w vs BAN w LIVE Score: भारत के अब तीन मैच में चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट 2.511 है। उसने पाकिस्तान को 64 रन से और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका से छह विकेट से हार गया था। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चार जीत हासिल करके ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके आठ अंक हैं और उसका नेट रन रेट 4.724 है।
ind w vs BAN w LIVE Score: भारत आज खेलेगा चौथा मैच
ind w vs BAN w LIVE Score: भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में दो जीत दर्ज की थी लेकिन अफ्रीका के खिलाफ टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन सेमीफाइनल में अपनी जगह पुख्ता करने के लिए उसे आज बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा।
ind w vs BAN w LIVE Score: भारतीय महिला बनाम बांग्लादेश महिला
ind w vs BAN w LIVE Score: भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच गुरुवार को मैनचेस्टर में टी20 विश्व कप 2026 का 26वां मुकाबला होने वाला है।