IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत को एक अहम मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।


IND-W vs AUS-W Live Score
AUS W Score: 172/4 (19)
IND W Score: 170/4 (20)
IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करो या मरो मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पैरी और एश्ले गार्डनर के अर्धशतकों की बदौलत 6 गेंद पहले मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी ने दो विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया को बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। जॉर्जिया वोल 4 रन बनाकर रेणुका का शिकार बनीं। फीबी लिचफील्ड को श्री चरणी ने आउट किया। उन्होंने 25 गेंद में 24 रन बनाए। बेथ मूनी ने 20 गेंद में 22 रन बनाए। एलिस पेरी ने 38 गेंद में 56 रन की पारी खेली। एश्ले गार्डनर 29 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।
भारतीय टीम ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंद में 56 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी के ओवर में लगातार गेंदों पर तीन छक्के जड़े, जिससे भारत एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पावरप्ले में 43 रन की साझेदारी हुई। शेफाली 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुईं। सोफी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। जेमिमा रौड्रिग्स 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गई जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंद में 56 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की बांग्लादेश पर जीत के कारण भारत के लिये यह मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये उसे हर हालत में जीतना होगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच रविवार को टी20 विश्व कप का एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। नंदनी की जगह क्रांति गौड को मौका मिला है। आस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव करके अलाना किंग की जगह फीबी लिचफील्ड को उतारा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन
भारत महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़
टीम इस प्रकार है
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत को एक अहम मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
IND-W vs AUS-W Live Score: एलिस पेरी ने लगाई फिफ्टी
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज एलिस पेरी ने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए।
IND-W vs AUS-W Live Score: भारत को विकेट की तलाश
IND-W vs AUS-W Live Score: एलिस पेरी और एशले गार्डनर के बीच चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों ने पिछले कुछ ओवरों में बड़े शॉट लगाए हैं। भारतीय टीम को विकेट की जरूरत है।
IND-W vs AUS-W Live Score: बेथ मूनी भी हुईं आउट
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी 20 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। दीप्ति शर्मा ने उन्हें पवेलियन भेजा। इसके साथ ही दीप्ति अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं।
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को फीबी लिचफील्ड के रूप में दूसरा झटका लगा है। जारी टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली श्री चरणी ने फीबी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंद में 24 रन बनाए।
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बनाए 24 रन
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। वॉल सस्ते में पवेलियन लौट गईं। इसके बाद मूनी और लिचफील्ड ने पारी को संभाला है।
IND-W vs AUS-W Live Score: रेणुका ने वॉल को किया आउट
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वाल को आउट किया। वाल 2 गेंद में 4 रन ही बना सकीं।
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम ने बनाए 170 रन
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 27 गेंद में 56 रन बनाए।
IND-W vs AUS-W Live Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 134 रन
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 21 गेंद में 33 और जेमिमा 24 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND-W vs AUS-W Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम ने 14वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। हरमनप्रीत कौर और जेमिमा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अंतिम ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहेगा।
IND-W vs AUS-W Live Score: स्मृति मंधाना हुईं रन आउट
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम का दूसरा विकेट रन आउट के रूप में गिरा है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 37 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं।
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा
IND-W vs AUS-W Live Score: टी20 विश्व कप के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने 10वें ओवर में पहला विकेट गंवाया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 26 गेंद में 34 रन बनाकर सोफी का शिकार बनीं।
IND-W vs AUS-W Live Score: शेफाली ने बदले गियर
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने नौवें ओवर में गियर बदले हैं। गार्डनर के ओवर में 12 रन बटोरे।
IND-W vs AUS-W Live Score: पावरप्ले में भारत ने बनाए 43 रन
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 14 गेंद में 20 और स्मृति मंधाना ने 22 गेंद में 22 रन बनाए हैं।
IND-W vs AUS-W Live Score: शेफाली-मंधाना ने दिलाई दमदार शुरुआत
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 4 ओवर में 29 रन बटोर लिए हैं।
IND-W vs AUS-W Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराया
IND-W vs AUS-W Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को महिला टी 20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। बांग्लादेश को पांच विकेट पर 117 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 19.2 ओवर में छह विकेट पर 118 रन बनाकर जीत अपने नाम की।
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन
IND-W vs AUS-W Live Score: भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़
IND-W vs AUS-W Live Score: मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया महिला - बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन
IND-W vs AUS-W Live Score: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए टॉस कुछ देर में
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए टॉस कुछ देर में होगा। मैच सात बजे शुरू होगा।
IND-W vs AUS-W Live Score: टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम
IND-W vs AUS-W Live Score: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
IND-W vs AUS-W Live Score: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
IND-W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।
IND-W vs AUS-W Live Score: महिला टी20 विश्व कप भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच
IND-W vs AUS-W Live Score: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 में अंतिम लीग मुकाबला खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अगर ये मैच जीतताी है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।