IND vs PAK: दीप्ति शर्मा की सलाह आई ऋचा घोष के काम, इन 2 ओवर में पलटी बाजी; ऐसे बजा भारत का डंका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs PAK मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदकर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया था। आईए उन दो ओवर की बात करते हैं जो भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुए।

IND vs PAK: दीप्ति शर्मा की सलाह आई ऋचा घोष के काम, इन 2 ओवर में पलटी बाजी; ऐसे बजा भारत का डंका

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को उन्होंने पहले ही मैच में 64 रनों से रौंदा। भारत की जीत की नायिका दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 10 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। मगर क्या आप जानते हैं कि दीप्ति शर्मा की समझदारी ने भारत के लिए बॉलिंग से पहले बैटिंग में गेमचेंजिंग साबित हुई थी। जी हां, एक समय पर ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी, मगर फिर आखिरी 2 ओवर में भारत ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर स्कोर को 170 तक पहुंचा दिया। इसमें दीप्ति शर्मा के साथ ऋचा घोष का अहम रोल रहा।

दीप्ति शर्मा की समझदारी आई काम

भारतीय वुमेंस टीम की बेस्ट फिनिशर ऋचा घोष को स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है। पाकिस्तान के खिलाफ वह स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल कर रहीं थी। नशरा संधू के 18वें ओवर में वह फंसा हुआ महसूस कर रहीं थी, ऋचा बड़ा शॉट खेलना चाहती थी, मगर पाकिस्तानी बॉलर ने उन्हें फंसाया हुआ था। तब नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ीं दीप्ति शर्मा ने उन्हें संयम बरतने का इशारा किया, वह जानती थी कि अगले दो ओवर तेज गेंदबाजों के हैं जिसमें ऋचा गेम पूरी तरह से पलट सकती है। अगर ऋचा 18वें ओवर में ही आउट हो गई तो भारत मुश्किल में फंस सकता है। ऋचा घोष ने दीप्ति शर्मा की बात सुनी और 18वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर एक भी रन नहीं लिया।

आखिरी 2 ओवर में ऋचा घोष का तांडव

18वें ओवर के अंत तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन था। ऋचा घोष 9 गेंदों पर 10 और दीप्ति शर्मा 6 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहीं थीं। 19वां ओवर तस्मिया रुबाब लेकर आईं, जिनकी पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने चौका लगाया और अगली गेंद पर एक रन लेकर वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर चली गईं।

इसके बाद ऋचा घोष ने 4,6,4,4 के साथ ओवर को समाप्त किया और आखिरी चार गेंदों पर 18 रन बटौरे। भारत ने 19वें ओवर से कुल 23 रन बटौरकर 150 रन का आंकड़ा पार किया। ऋचा घोष अचानक 13 गेंदों पर 28 के निजी स्कोर पर पहुंच गईं थी।

20वां ओवर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना लेकर आईं। दीप्ति शर्मा ने फिर पहली गेंद पर एक रन लेकर समझदारी दिखाई और स्ट्राइक ऋचा घोष को दी। ऋचा ने फातिमा की दूसरी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और चार रन बटौरे। इसके बाद फातिमा ने खुद वाइड के रूप में 5 एस्ट्रा रन दिए। फातिमा की 5वीं गेंद पर ऋचा आउट जरूर हो गईं, मगर तब तक वह अपना काम कर गईं थी। ऋचा ने 17 गेंदों पर 34 रनों की धमाकेदार पारी खेली और भारत के स्कोर को 170 तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया। अगर ऋचा 18वें ओवर में ही स्पिनर को अपना विकेट दे देती तो भारत 150 के आस पास ही अटक जाता। दीप्ति शर्मा 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।

पाकिस्तान पर बना दबाव

150 रन का टारगेट पाकिस्तान के लिए चेज करने लायक हो सकता था, मगर जैसे ही भारत ने 170 रन बोर्ड पर लगाए तो पाकिस्तान पूरी तरह दबाव में आ गया था। इसका असर उनकी बल्लेबाजी में भी दिखा। भारत के खिलाफ पावरप्ले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। पहले 4 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 37 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर था, मगर उसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा को अटैक पर लगाया और यहां से पूरी कहानी बदलती चली गई।

दीप्ति ने अपने पहले ही ओवर में विकेट चटकाया और पाकिस्तान की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। इस ओवर से उन्होंने मात्र 2 रन खर्च किए थे। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में दीप्ति को एक और सफलता मिला।

हरमनप्रीत कौर को समझ आ गया था कि इस विकेट पर स्पिनर ज्यादा असरदार है, तो उन्होंने पावरप्ले के बाद अपनी स्पिन तिकड़ी को अटैक पर लगाया और पाकिस्तान धीरे-धीरे पाकिस्तान पर शिकंजा कसती चली गई। दीप्ति शर्मा के अलावा गेंदबाजी में श्री चरणी भी चमकीं, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। भारत ने पाकिस्तान को 106 रन पर ऑलआउट कर मैच को अपने नाम किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।