अगर स्मृति मंधाना ने बड़े मैचों में रन बनाए तो फिर कप भारत जीत जाएगा, उनकी साथी खिलाड़ी ने किया दावा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

स्मृति मंधाना को लेकर उनकी पूर्व साथी खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने दावा किया है कि अगर मंधाना का बल्ला बड़े मैचों में चला तो फिर कप भारत जीतने जा रहा है। इंग्लैंड में कल से टी20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है। 

अगर स्मृति मंधाना ने बड़े मैचों में रन बनाए तो फिर कप भारत जीत जाएगा, उनकी साथी खिलाड़ी ने किया दावा

टीम इंडिया आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फेवरेट्स में शामिल है। हालांकि, भारतीय टीम को एक कठिन ग्रुप इस बार मिला है। भारत के साथ 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले दो बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका है। ग्रुप ए में पाकिस्तान भी है, जो भारत के मुकाबले काफी कमजोर है, लेकिन मुकाबले की अहमियत को समझते हुए यह भी एक कड़ा मुकाबला है। ऐसे में वेदा कृष्णमूर्ति को लगता है कि भारत के पास एक तुरुप का इक्का है, जो अगर बड़े मैचों में चला तो फिर टी20 विश्व कप टीम इंडिया जीत जाएगी। वेदा ने स्मृति मंधाना का जिक्र किया है।

जियोहॉटस्टार पर वेदाकृष्णमूर्ति और आकाश चोपड़ा ने टी20 विश्व कप को लेकर बात की और टीम इंडिया को लेकर कहा, "ये बात तो पक्की है कि सबसे अच्छी टीम चुनी गई है। बेशक, कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए, लेकिन इसके अलावा, मैं किसी पर उंगली उठाकर यह नहीं कह सकती कि वे वहां होने के लायक थी या टीम में कोई बदलाव ला सकते थे। यह पूरी तरह से बैलेंस्ड टीम है। कुछ खिलाड़ियों ने वापसी की है। वे बहुत लंबे समय से बाहर थे, लेकिन सिलेक्टर्स ने उनके अनुभव पर भरोसा किया। मुझे लगता है कि वनडे वर्ल्ड कप जीत बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी, क्योंकि उसके बाद, सिर्फ हरमनप्रीत ही नहीं, बल्कि पूरी टीम, जब आप उनसे बात करते हैं, तो जो पॉजिटिविटी और ऑरा वे लेकर चल रहे हैं, उससे उनमें बहुत कॉन्फिडेंस है। उन्हें एहसास हो गया है कि वे कुछ चीजें हासिल कर सकते हैं और जब आप वर्ल्ड कप में जाते हैं तो यह विश्वास बहुत ज़रूरी होता है।"

मंधाना को लेकर वेदा ने कहा, “जब स्मृति स्कोर करती है, तो इंडिया जीतता है। इसलिए, वह जानती है कि उसके लिए उन बड़े मैचों में स्कोर करना बहुत जरूरी है। हमने उसे वर्ल्ड कप में अच्छा करते देखा है। उसने इंग्लैंड में अच्छा किया है और वह उन बैट्समैन में से एक है, जो दुनिया भर में रन बनाती है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि वह सभी मैचों में अच्छा करेगी, लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी, बड़े मैचों में, साउथ अफ्रीका के खिलाफ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और उम्मीद है कि सेमीफाइनल और फाइनल में, क्योंकि अगर वह उन मैचों में बड़ा स्कोर करती है, तो कप पक्का घर आएगा।”

आकाश चोपड़ा ने भी अपनी बात रखी और कहा, "आपको साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक को हराना होगा। अगर आप इस ग्रुप में नहीं हैं, तो आपको न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मिलेंगे। ऐसे में आपका मुकाबला कम से कम दो मजबूत विरोधियों से होगा और अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो आपको कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि जब तक इंडिया साउथ अफ्रीका से खेलेगा, तब तक उनका कैंपेन अच्छी तरह से शुरू हो चुका होगा, उम्मीद है कि उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले ही कुछ मैच जीत लिए होंगे। आदर्श रूप से, यह होना चाहिए कि आप बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के खिलाफ अच्छे मार्जिन से जीतें, ताकि नेट रन रेट भी आपके पक्ष में हो। आपको अपने कैंपेन को इस तरह से पीक पर ले जाना होगा कि जब तक आप ऑस्ट्रेलिया से मिलें, आप लगभग जीत चुके हों, और दबाव विरोधी टीम पर हो।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।