भारत-साउथ अफ्रीका की जीत के बाद ICC Womens T20 World Cup पॉइंट्स टेबल का कैसा है हाल? टीम इंडिया पर ये खतरा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICC Womens T20 World Cup Updated points table- भारत और साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाए हैं, मगर अब टीम इंडिया पर ‘ऑस्ट्रेलियाई’ खतरा मंडरा रहा है।

Team India ICC Womens T20 World Cup Semi Final Scenario

ICC Womens T20 World Cup Updated points table- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर जीत के ट्रैक पर वापसी की है, साथ ही सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाया है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत किया है। दोनों टीमों के खाते में अब 6-6 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से भारत दूसरे तो साउथ अफ्रीका तीसरे पायदान पर है। दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला बाकी है, जिसके बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की तस्वीर साफ होगी। फिलहाल 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ मेजबान इंग्लैंड ही सेमीफाइनल का टिकट कटा पाई है।

भारत पर मंडरा रहा है ‘ऑस्ट्रेलियाई’ खतरा

टीम इंडिया भले ही 4 मुकाबलों के बाद आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल साउथ अफ्रीका से ऊपर हो, मगर उन पर अब सबसे बड़ा ‘ऑस्ट्रेलियाई’ खतरा मंडरा रहा है। साउथ अफ्रीका फिलहाल सेमीफाइनल के लिए फेवरेट्स है। भारत का टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया से 28 जून को है। अगर टीम इंडिया को उस मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। सेमीफाइनल का दरवाजा भारत कंगारुओं पर जीत के साथ ही तोड़ सकता है।

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस में इस वजह से आगे नजर आ रही है क्योंकि उनका आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हारता है और अफ्रीकी टीम अपना आखिरी मैच जीतती है तो टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं साउथ अफ्रीका को नॉक आउट राउंड का टिकट मिल जाएगा।

वहीं अगर दोनों टीमें अपना-अपना आखिरी मैच जीतती है तो भारत को सेमीफाइनल के टिकट मिलने के चांसेस अधिक है क्योंकि उनका नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से काफी बेहतर है।

ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफिकेशन की रेस में सबसे आगे है क्योंकि उनका नेट रन रेट और अंक दोनों ही भारत-साउथ अफ्रीका से अधिक है।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1ऑस्ट्रेलिया44000+4.7248
2भारत43100+2.2686
3साउथ अफ्रीका43100+0.7346
4बांग्लादेश42200-0.8494
5पाकिस्तान (E)40400-2.8310
6नीदरलैंड्स (E)40400-3.6400

ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज फेवरेट

इंग्लैंड के क्वालीफाई करने के बाद ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की रेस में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमें हैं। इन टीमों में से नॉकआउट राउंड में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांसेस वेस्टइंडीज के है। उनके खाते में फिलहाल 6 अंक है, वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका की झोली में 4-4 अंक है। वेस्टइंडीज का आखिरी मुकाबला आयरलैंड जैसी आसान टीम के खिलाफ है। इस मैच को जीतकर विंडीज टीम सेमीफाइनल का टिकट आसानी से हासिल कर सकती है। हां, अगर उन्हें बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ता है तो न्यूजीलैंड श्रीलंका की किस्मत चमक सकती है। कीवी टीम का आखिरी मैच इंग्लैंड से है, जबकि श्रीलंका स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। श्रीलंका का नेट रन रेट काफी खराब है।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1इंग्लैंड44000+2.3428
2वेस्टइंडीज43100+0.0086
3न्यूजीलैंड42200+0.1224
4श्रीलंका42200-0.9734
5स्कॉटलैंड (E)41300-0.2362
6आयरलैंड (E)40400-1.2770
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।