ICC Women's T20 World Cup Points Table: भारत बना नंबर-1, पाकिस्तान को लगा दूसरी हार का फटका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICC Women's T20 World Cup Points Table- भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है।

ICC Womens T20 World Cup Points Table

ICC Women's T20 World Cup Points Table- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स को हारकर अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीता। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 209 रन बोर्ड पर लगाए थे। यह इस टूर्नामेंट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया पहली बार वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। इस स्कोर का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 114 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने 95 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को चित किया था। लगातार दो जीत के बाद टीम इंडिया ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है। वहीं पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के हाथों लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। आईए एक नजर लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल ग्रुप-ए

नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत के खाते में 2 अंक है गए हैं। 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी अभी तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं, मगर बेतर नेट रन रेट होने की वजह से टीम इंडिया पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत का नेट रन रेट +3.975 का है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का +3.875 का। इन दोनों टीमों के ही अभी तक सेमीफाइनल में पहुंचने के सबसे अधिक चांसेस है। बता दें, इस बार वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।

वहीं बात पाकिस्तान की करें तो, भारत से शिकस्त झेलने के बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के हाथों लो स्कोरिंग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम 126 रन ही बोर्ड पर लगा पाई, जिसे अफ्रीकी टीम ने 19 गेंदें और 2 विकेट रहते हासिल किया। साउथ अफ्रीका ने इसी के साथ जीत का खाता खोला, वह तीसरे पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1भारत220003.9754
2ऑस्ट्रेलिया220003.8754
3साउथ अफ्रीका21100-1.0972
4बांग्लादेश21100-1.792
5पाकिस्तान20200-2.2630
6नीदरलैंड्स20200-2.6110

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल ग्रुप-बी

ग्रुप-बी में इस समय इंग्लैंड का दबदबा है। लगातार दो मैच जीतकर इंग्लिश टीम पहले पायदान पर है। वहीं स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने भी अपना-अपना जीत का खाता खोल लिया है। श्रीलंका ने दो मैच खेले हैं, जिसें एक में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। वेस्टइंडीज के बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1इंग्लैंड220002.7634
2स्कॉटलैंड1100022
3वेस्टइंडीज110000.1182
4श्रीलंका21100-2.042
5न्यूजीलैंड20200-0.20
6आयरलैंड20200-1.4920
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़महिला T20 विश्व कप 2026भारत बना WT20 WC पॉइंट्स टेबल में नंबर-1, PAK को लगा दूसरी हार का फटका