इंग्लैंड की जीत के बाद कैसा है ICC Womens T20 World Cup पॉइंट्स टेबल का हाल, भारत की किस्मत का फैसला आज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICC Womens T20 World Cup 2026 Updated Points Table- इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वहीं बची दो टीमों का फैसला आज होगा। ऑस्ट्रेलिया की जगह भी लगभग कन्फर्म है।

England Womens T20 World Cup

ICC Womens T20 World Cup 2026 Updated Points Table- इंग्लैंड ने जीत का पंजा खोलते हुए आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कदम रखा। मेजबान टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ था। इंग्लैंड ने इस मैच को 9 विकेट के बड़े अंतर से जीतते हुए शान से सेमीफाइनल में कदम रखा। इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। हालांकि उनके साथ बड़ा उलटफेर हुआ। आयरलैंड के हाथों उन्हें अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए वेस्टइंडीज की सांसे अटक गई थी, मगर इंग्लैंड की जीत ने उन्हें बचा लिया। ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला आज होगा। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार टीम है, वहीं भारत और साउथ अफ्रीका में से कौन क्वालीफाई करेगा ये देखना होगा।

इंग्लैंड ने ग्रुप-बी में मारी बाजी

इंग्लैंड की टीम ने जीत का पंजा खोलते हुए आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में बाजी मारी। 10 पॉइंट्स के साथ इंग्लिश टीम पहले पायदान पर रही। वहीं वेस्टइंडीज के साथ श्रीलंका ने 6 अंकों के साथ ग्रुप स्टेज का अंत किया, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से विंडीज को सेमीफाइनल का टिकट मिला। न्यूजीलैंड 4 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर रही।

ग्रुप स्टेज खत्म होते-होते आयरलैंड की टीम भी जीत का खाता खोलने में कामयाब रही। यह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में उनकी पहली जीत है, जो 21 मैचों के बाद आई। हालांकि आयरलैंड स्कॉटलैंड के बाद 6ठे पायदान पर रही।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1इंग्लैंड (Q)55000+2.13410
2वेस्टइंडीज (Q)53200-0.1476
3श्रीलंका (E)53200-0.7256
4न्यूजीलैंड (E)52300-0.1184
5स्कॉटलैंड (E)51400-0.2322
6आयरलैंड (E)51400-0.8752

भारत की किस्मत का फैसला आज

ग्रुप-बी से जहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों की तस्वीर साफ हो गई है, वहीं ग्रुप-ए से अभी तक अधिकारिक तौर पर एक भी टीम को सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिला है। 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 में से 4 मैच जीत चुकी है। उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस सबसे अधिक है। सवाल यह है कि भारत और साउथ अफ्रीका में से दूसरी टीम कौन सी होगी।

भारत का आज ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया से है। जबकि साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में आज का मैच जीतना होगा।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1ऑस्ट्रेलिया44000+4.7248
2भारत43100+2.2686
3साउथ अफ्रीका43100+0.7346
4बांग्लादेश42200-0.8494
5पाकिस्तान (E)51400-1.8722
6नीदरलैंड्स (E)50500-3.2760
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़महिला T20 विश्व कप 2026वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की किस्मत का फैसला आज, देखें पॉइंट्स टेबल