भारत के समय के अनुसार ये है Womens T20 World Cup 2026 का शेड्यूल, आप भी कर लीजिए नोट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICC Women's T20 World Cup 2026 का शेड्यूल वैसे तो पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन आपके लिए यह जानना जरूरी है कि मैच भारत के समय के अनुसार किस समय पर शुरू होंगे, क्योंकि दोनोंं देशों की टाइमिंग अलग है।

भारत के समय के अनुसार ये है Womens T20 World Cup 2026 का शेड्यूल, आप भी कर लीजिए नोट

Women's T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल वैसे तो पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन आपके लिए यह जानना जरूरी है कि मैच किस समय पर शुरू होंगे। इंग्लैंड इसका मेजबान है, तो इंग्लैंड के समय के अनुसार ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में आप यह जान लीजिए कि भारत के समय के अनुसार मैचों की टाइमिंग क्या है और भारत के मैच किस समय पर देखे जा सकते हैं।

टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए का हिस्सा है। इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीम शामिल है। टीम इंडिया को तो अपना पहला मुकाबला रविवार 14 जून को खेलना है, लेकिन इससे पहले ही टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। शुक्रवार, 12 जून से महिला विश्व कप की शुरुआत होनी है। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच है। अगले दो दिन मुकाबले देखने को मिलेंगे, जबकि रविवार को भी भारत के मैच से पहले एक और मैच का आयोजन होना है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।

कितना है लोकल टाइम और इंडिया टाइम में अंतर?

लोकल टाइम के अनुसार चलें तो मैच शाम को साढ़े 6 बजे शुरू होगा, लेकिन अगर आप भारत, श्रीलंका या बांग्लादेश के निवासी हैं तो फिर आपको मैच देखने के लिए देर रात तक जगना होगा। रात को 11 बजे से मैच को आप लाइव देख पाएंगे, क्योंकि इंडिया और इंग्लैंड के टाइम में करीब साढ़े 4 घंटे का अंतर है। इंग्लैंड में जब शाम के साढ़े 6 बजते हैं तो भारत में उस समय रात के 11 बजते हैं। ऐसे में अन्य टीमों के कुछ मैच भारतीय समय के अनुसार रात को 11 बजे से देखने को मिलेंगे।

हालांकि, अच्छी बात ये है कि भारतीय महिला टीम के मैचों के लिए आपको देर रात नहीं जागना होगा। लोकल टाइम के अनुसार यानी इंग्लैंड के समय के अनुसार देखें तो मुकाबला दोपहर को ढाई बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में उस समय शाम के सात बजे होंगे। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल और फाइनल मैच की टाइमिंग भी लोकल टाइम के अनुसार दोपहर की रखी गई है, ताकि भारत के समय के अनुसार मैच शाम के सात बजे शुरू हो जाए। अगर आप मैच देख रहे हों और आपको रात को 10 बजे भारत में मैच देखते हुए धूप नजर आए तो चौंकिएगा मत, क्योंकि वहां दोपहर का समय हो रहा होगा। आप नीचे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हर एक मैच का शेड्यूल और इंडिया के अनुसार मैचों की टाइमिंग जान लीजिए।

Women's T20 World Cup 2026 का शेड्यूल भारत के समय के अनुसार

तारीखमैचभारतीय समयवेन्यू
12 जून, शुक्रवारइंग्लैंड बनाम श्रीलंकारात 11:00 बजेएजबेस्टन
13 जून, शनिवारस्कॉटलैंड बनाम आयरलैंडदोपहर 3:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून, शनिवारऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकाशाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून, शनिवारवेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंडरात 11:00 बजेहैम्पशायर
14 जून, रविवारबांग्लादेश बनाम नीदरलैंडदोपहर 3:00 बजेएजबेस्टन
14 जून, रविवारभारत बनाम पाकिस्तानशाम 7:00 बजेएजबेस्टन
16 जून, मंगलवारन्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकाशाम 7:00 बजेहैम्पशायर
16 जून, मंगलवारइंग्लैंड बनाम आयरलैंडरात 11:00 बजेहैम्पशायर
17 जून, बुधवारऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेहेडिंग्ले
17 जून, बुधवारभारत बनाम नीदरलैंडशाम 7:00 बजेहेडिंग्ले
17 जून, बुधवारदक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तानरात 11:00 बजेएजबेस्टन
18 जून, गुरुवारवेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंडरात 11:00 बजेहेडिंग्ले
19 जून, शुक्रवारन्यूजीलैंड बनाम आयरलैंडरात 11:00 बजेहैम्पशायर
20 जून, शनिवारऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंडदोपहर 3:00 बजेहैम्पशायर
20 जून, शनिवारपाकिस्तान बनाम बांग्लादेशशाम 7:00 बजेहैम्पशायर
20 जून, शनिवारइंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंडरात 11:00 बजेहेडिंग्ले
21 जून, रविवारवेस्टइंडीज बनाम श्रीलंकादोपहर 3:00 बजेब्रिस्टल
21 जून, रविवारसाउथ अफ्रीका बनाम भारतशाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड
23 जून, मंगलवारन्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंडदोपहर 3:00 बजेब्रिस्टल
23 जून, मंगलवारश्रीलंका बनाम पाकिस्तानशाम 7:00 बजेब्रिस्टल
23 जून, मंगलवारऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानरात 11:00 बजेहेडिंग्ले
24 जून, बुधवारइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजरात 11:00 बजेलॉर्ड्स
25 जून, गुरुवारभारत बनाम बांग्लादेशशाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड
25 जून, गुरुवारदक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंडरात 11:00 बजेब्रिस्टल
26 जून, शुक्रवारश्रीलंका बनाम स्कॉटलैंडरात 11:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड
27 जून, शनिवारपाकिस्तान बनाम नीदरलैंडदोपहर 3:00 बजेब्रिस्टल
27 जून, शनिवारवेस्टइंडीज बनाम आयरलैंडशाम 7:00 बजेब्रिस्टल
27 जून, शनिवारइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडरात 11:00 बजेद ओवल
28 जून, रविवारदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेलॉर्ड्स
28 जून, रविवारऑस्ट्रेलिया बनाम भारतशाम 7:00 बजेलॉर्ड्स
30 जून, मंगलवारसेमीफाइनल 1शाम 7:00 बजेद ओवल
2 जुलाई, गुरुवारसेमीफाइनल 2रात 11:00 बजेद ओवल
5 जुलाई, रविवारफाइनलशाम 7:00 बजेलॉर्ड्स
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।