क्या आज पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक करेगी टीम इंडिया? हरमनप्रीत कौर ने तोड़ी चुप्पी
IND vs PAK मैच से पहले क्या आज भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक करेंगे? भारत और पाकिस्तान के बीच आज वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ‘महामुकाबला’ खेला जाना है, जो 7 बजे शुरू होगा।

IND vs PAK मैच से पहले क्या आज भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक करेंगे? इसका जवाब टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला आज यानी रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान इसी मुकाबले के जरिए टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज करने वाली है। राजनेतिक मसलों की वजह से काफी लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, ऐसे में दोनों टीमों का आमना सामना मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ही होता है। हालांकि पुलवामा अटैक के बाद क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच दूरियां और बढ़ गई है। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाते।
पाकिस्तान के खिलाफ 2025 से भारत ने अपनाई नो हैंडशेक पॉलिसि
भारतीय खिलाड़ियों ने मेंस एशिया कप 2025 से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ न मिलाने की पॉलिसी जारी रखी है। यह ट्रेंड राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप दोनों में जारी रहा, और दोनों टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच भी इसी तरह हुआ। हरमनप्रीत ने पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी साथी फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया था। अब टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले जब भारतीय कप्तान से हैंडशेक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ और सटीक जवाब दिया।
हरमनप्रीत ने कहा, "हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और हम (टीम में) किसी और चीज के बारे में बात नहीं करते हैं।"
भारत-पाकिस्तान मैच में होता है प्रेशर
T20I में हेड-टू-हेड में इंडिया का रिकॉर्ड 13-3 है और विमेंस T20 वर्ल्ड कप में 6-2 से आगे है। इसके बावजूद, हरमनप्रीत ने माना कि पाकिस्तान के गेम्स में हमेशा प्रेशर रहता है और कहा कि टीम में बात यही होती है कि मैदान पर जाकर एन्जॉय करो।
हरमनप्रीत ने कहा, “जब से मैंने एक सपोर्टर के तौर पर क्रिकेट देखना शुरू किया है, तब से मुझे यह प्रेशर महसूस हो रहा है, और अब जब मैं खेल रही हूं, तो और भी ज्यादा प्रेशर है। लेकिन हम एक-दूसरे से कहते हैं कि इन गेम्स को एन्जॉय करना हमेशा बेहतर होता है। और सबसे बढ़कर, यह बस एक और गेम है।”
हरमनप्रीत भी चाहती हैं कि उनकी टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करे और पिछले साल विमेंस ODI वर्ल्ड कप के शानदार प्रदर्शन को दोहराए।
उन्होंने कहा, “पहला गेम हमेशा आपके लिए माहौल बनाता है, और हम सभी उस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम पिछले ODI वर्ल्ड कप से पहले उसी पॉजिटिव सोच के साथ टूर्नामेंट में जाना चाहते हैं।”
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



