ENG W vs SA W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल कौन जीता? नैट साइवर-ब्रंट ने कर दिया कमाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

England Women vs South Africa Women Highlights- नैट साइवर-ब्रंट की कमाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 40 रनों से धूल चटाई।

England Women vs South Africa Women Semi-Final

England Women vs South Africa Women Highlights- इंग्लैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 2 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया। इस नॉकआउट मैच में मेजबान टीम ने 40 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं चोकर्स साउथ अफ्रीका का एक बार फिर दिल टूटा है। अफ्रीकी टीम पिछले दो एडिशन में फाइनल तक पहुंची थी, मगर इस बार उनका सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की कमाल की पारी साउथ अफ्रीका की हार की सबसे बड़ी वजह बनी।

23/3 था इंग्लैंड का स्कोर

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान इंग्लैंड के लिए दूसरे सेमीफाइनल का आगाज अच्छा नहीं रहा था। रेड हॉट फॉर्म में चल रहीं डैनी वायट-हॉज 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं 3.2 ओवर तक इंग्लैंड ने महज 23 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गिरा दिए थे। पावरप्ले के 6 ओवर खत्म होते-होते इंग्लैंड 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 35 ही रन बोर्ड पर लगा पाया था। साउथ अफ्रीका का दबदबा साफ देखने को मिल रहा था।

नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की पार्टनरशिप ने पलटी बाजी

इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और नंबर-5 पर आईं हीथर नाइट की शतकीय पार्टनरशिप ने बाजी पूरी तरह से पलट दी। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 133 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने ना सिर्फ इंग्लैंड को मुश्किल स्थिति से निकाला बल्कि बड़े स्कोर की राह दिखाई।

ब्रंट ने 47 गेंदों पर 11 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 75 रन बनाए। जबकि नाइट ने इतनी ही गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड की कोई बैटर 12 रन से ज्यादा नहीं बना पाई। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बोर्ड पर लगाएं।

नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट ने रचा इतिहास

दूसरे सेमीफाइनल के दौरान नैट साइवर-ब्रंट और हीथर नाइट की जोड़ी इतिहास रचने में कामयाब रही। दोनों के बीच हुई 133 रनों की पार्टनरशिप वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की सबसे बड़ी साझेदारी रही। वहीं ब्रंट और नाइट के बीच यह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की इंग्लैंड के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

T20 WC में ENG-W के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप (कोई भी विकेट)

169* - हीथर नाइट और नैट साइवर-ब्रंट बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

135 - डैनी वायट-हॉज और एमी जोन्स बनाम SL-W, एजबेस्टन, 2026

133 - एच नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (ENG) बनाम SA, द ओवल, 2026 SF*

128* - डैनी वायट-हॉज और सोफिया डंकले बनाम NZ-W, द ओवल, 2026

122* - बेथ मॉर्गन और क्लेयर टेलर बनाम AUS-W, द ओवल, 2009 SF

WT20 WCs में सबसे ज़्यादा 100+ पार्टनरशिप

3 - टी ब्रिट्स, एल वोल्वार्ड्ट (SA-W)

3 - ए हीली, बी मूनी (AUS-W)

2 - एच नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (ENG-W)*

महिला T20 WC में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

8 - सूज़ी बेट्स (44 इनिंग्स)

8 - बेथ मूनी (31 इनिंग्स)

8 - नैट साइवर-ब्रंट (30 इनिंग्स)*

7 - एलिसा हीली (39 इनिंग्स)

WT20 WCs में सबसे ज़्यादा 50+ पार्टनरशिप

7 - टी ब्रिट्स, एल वोल्वार्ड्ट (SA-W)

7 - ए हीली, बी मूनी (AUS-W)

5 - ए हीली, एम लैनिंग (AUS-W)

5 - एच नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (ENG-W)*

साउथ अफ्रीका ने 129 रन पर टेके घुटने

170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। तजमिन ब्रिट्स ने एक और शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। उनको इस पारी के दौरान किसी का साथ नहीं मिला।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।