ICC Womens T20 World Cup सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, बचे 3 पायदानों के लिए ये दावेदार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड ने ICC Womens T20 World Cup 2026 में जीत का चौका लगाकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इंग्लिश टीम नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बचे तीन पायदानों के लिए रेस अभी भी जारी है।

England ICC Womens T20 World Cup Semi Final

मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर ICC Womens T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में इंग्लिश टीम ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराकर जीत का चौका लगाया। इंग्लैंड वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं बचे तीन स्पॉट के लिए 7 टीमों के बीच अभी भी जंग जारी है। आज इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मुकाबला भी खेला जाना है। भारत के लिए यह करो या मरो मुकाबला है, अगर इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है तो उनका सफर टूर्नामेंट में लगभग समाप्त हो जाएगा। वहीं जीत उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बांधी रहेगी।

सेमीफाइनल की रेस में भारत के अलावा 6 बार की चैंपिनय ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका है।

कैसा रहा इंग्लैंड वर्सेस वेस्टइंडीज मैच

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बोर्ड पर लगाए। मेजबान टीम के लिए एक बार फिर इन फॉर्म बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज चमकीं। डैनी वायट की शानदार फिफ्टी के दम पर इंग्लैंड इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। उन्होंने 65 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 8 चौके लगाए। उनके अलावा हीथर नाइट ने 26 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।

187 के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही टीम ने 46 के स्कोर पर 2 विकेट गिरा दिए थे, जिसमें कप्तान हेले मैथ्यूज का विवादस्पद विकेट भी शामिल था। हेले मैथ्यूज के विकेट पर खूब बवाल हुआ था, इंग्लैंड ने DRS का इस्तेमाल किया था, थर्ड अंपायर ने गेंद और बैट के बीच गैप होने के बावजूद हेले को आउट दिया, क्योंकि स्नीकोमीटर में हलचल थी।

चिनेल हेनरी ने अंत में 30 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद पारी खेली, मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 ही रन बोर्ड पर लगाए।

वेस्टइंडीज का आखिरी मुकाबला आयरलैंड से है, जिसे जीतकर टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी। वेस्टइंडीज के क्वालीफाई करने से न्यूजीलैंड और श्रीलंका का सपना टूट जाएगा। न्यूजीलैंड डिफेंडिंग चैंपियन है। उनका यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा है। शुरुआती दो मैचों में उन्हें वेस्टइंडीज और श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।