टूटते-टूटते बचा भारत का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ENG vs SL पहले मैच में बने 351 रन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

England vs Sri lanka Highlights: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराकर धमाकेदार आगाज किया। इस मैच के दौरान कुल 351 रन बने और भारत का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा।

टूटते-टूटते बचा भारत का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ENG vs SL पहले मैच में बने 351 रन

मेजबान इंग्लैंड की धमाकेदार जीत के साथ आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हुआ। शुक्रवार, 12 जून की रात टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेला, जिसे उन्होंने आसानी से 87 रनों से जीता। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लिश टीम ने ओपनर डैनी वायट-हॉज के शतक के दम पर 219 रन बोर्ड पर लगाए। डैनी ने 62 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक गगनचुंबी छक्का लगाया। वहीं कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 22 गेंदों पर 46 रनों की धमाकेदार पारी खेली और ओपनर एमी जोन्स ने 53 रन बनाए। 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर सिमट गई। 21 साल की फ्रेया केम्प ने अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में 4 विकेट चटकाए। ENG vs SL मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स टूटे, आईए एक नजर डालते हैं-

भारत का टी20 रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

इंग्लैंड और श्रीलंका के आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच के दौरान कुल 351 रन बने। यह दोनों टीमों द्वारा एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन है। पहले नंबर पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2018 का मैच है, जब दोनों टीमों ने मिलकर 354 रन बनाए थे। अगर श्रीलंका 4 और रन बना लेता तो यह रिकॉर्ड टूट सकता था।

वुमेंस T20 WC में सबसे ज्यादा मैच का कुल स्कोर

354 - IND-W बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

351 - ENG-W बनाम SL-W, एजबेस्टन, 2026

339 - AUS-W बनाम IND-W, केप टाउन, 2023 SF

333 - WI-W बनाम SA-W, बैसेटेरे, 2010

328 - ENG-W बनाम AUS-W, द ओवल, 2009 SF

फ्रेया केम्प ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में किया कमाल

फ्रेया केम्प अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप मैच में 4 विकेट चटकाए। वह ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी और इंग्लैंड की दूसरी प्लेयर बन गई है। डैनी वायट ने 2010 में अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच में 4 विकेट चटकाए थे। वहीं भारत की डायना डेविड का नाम भी लिस्ट में है, जिन्होंने 2010 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

विमेंस T20 WC डेब्यू पर 4-फर्स

4/11 - डैनी वायट-हॉज (ENG-W) बनाम SA-W, बैसेटेरे, 2010

4/21 - फ्रेया केम्प (ENG-W) बनाम SL-W, एजबेस्टन, 2026

4/27 - डायना डेविड (IND-W) बनाम NZ-W, बैसेटेरे, 2010

निलक्षिका सिल्वा और माल्की मदारा ने रचा इतिहास

निलक्षिका सिल्वा और माल्की मदारा के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 39 रन की साझेदारी हुए, जो वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।