भारत-पाकिस्तान मैच में उमड़ा फैंस का सैलाब, टूटा दुबई का रिकॉर्ड; इंग्लैंड में लिखा गया नया इतिहास
Women's T20 World Cup 2026 के भारत-पाकिस्तान मैच में फैंस का सैलाब उमड़ा। इस तरह दुबई का रिकॉर्ड टूट गया और इंग्लैंड में एक नया इतिहास लिखा गया। सबसे ज्यादा दर्शक इसी मैच में पहुंचे हैं।

ICC Women's T20 World Cup 2026 का छठा ग्रुप फेज का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। दोनों के बीच गहरी प्रतिद्वंदिता कही जाती है, लेकिन इसमें भारत बहुत आगे है। टी20 विश्व कप के इतिहास में सिर्फ दो ही मैच पाकिस्तान ने 9 मैचों में से जीते हैं, जबकि बाकी के सात मैच भारत ने जीते हैं। बावजूद इसे सबसे बड़ी राइवलरी कहा जाता है। फैंस भी इस मुकाबले को देखने के लिए उमड़ते हैं और इसी के चलते फैंस ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनवा दिया है।
दरअसल, आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लीग या ग्रुप फेज के मैच में कभी भी इतने ज्यादा दर्शक मुकाबला देखने नहीं पहुंचे, जितने इस इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के लिए पहुंचे हैं। यहां तक कि पहले भी यह रिकॉर्ड इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के ही नाम दर्ज था। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्तूबर 2024 को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में 15935 दर्शकों की उपस्थिति दर्ज हुई थी, जो वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी ग्रुप फेज के मैच में सबसे ज्यादा थी।
वहीं, बर्मिंघम के एजबेस्टन में इससे भी ज्यादा दर्शकों ने स्टेडियम में बैठकर मैच देखा और एक नया इतिहास लिखा गया। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के मैच को देखने के लिए 18814 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। यह महिला T20 वर्ल्ड कप के किसी भी ग्रुप स्टेज मैच में अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर दर्शकों के लिहाज से है। इस तरह दुबई में दो साल पहले बना रिकॉर्ड इंग्लैंड में जाकर चकनाचूर हो गया है। इससे इस बात की तस्दीक भी होती है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच को देखने के लिए दर्शक लालायित रहते हैं।
भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा
मैच की बात करें तो लगभग हर बार की तरह इस बार भी मुकाबला एकतरफा ही नजर आया। टीम इंडिया ने 170 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। पाकिस्तान की टीम 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 106 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 64 रनों के अंतर से हार गई। टी20 विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान की महिला टीम की यह 7वीं हार भारत के खिलाफ है। इस मैच की हीरो दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने कुछ रन बनाए, एक रन आउट किया और पांच विकेट अपने नाम किए। इसी मैच में वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। भारत का दूसरा मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



