Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Wo dekh mera duplicate Virat Kohli said to Rohit Sharma upon seeing his look-alike Chhota Cheeku
वो देख मेरा डुप्लिकेट...जब हमशक्ल 'छोटा चीकू' को देख रोहित शर्मा से बोले विराट कोहली

वो देख मेरा डुप्लिकेट...जब हमशक्ल 'छोटा चीकू' को देख रोहित शर्मा से बोले विराट कोहली

संक्षेप:

विराट कोहली हाल में एक ऐसे बच्चे को देखकर चौंक गए जो लगभग हूबहू उनके बचपन का अवतार लग रहा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से एक दिन पहले किंग कोहली उस 'छोटे चीकू' ने किंग कोहली का अपनी ओर ध्यान खींचा। उसने कोहली का ऑटोग्राफ भी लिया।

Jan 13, 2026 03:55 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विराट कोहली हाल में एक ऐसे बच्चे को देखकर चौंक गए जो लगभग हूबहू उनके बचपन का अवतार लग रहा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से एक दिन पहले किंग कोहली उस 'छोटे चीकू' ने किंग कोहली का अपनी ओर ध्यान खींचा। उसने कोहली का ऑटोग्राफ भी लिया। उनके साथ-साथ रोहित शर्मा, अर्शदीप सिंह और टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचाई। उस बच्चे के मुताबिक उसे देखकर विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कहा, वो देख मेरा डुप्लिकेट।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'छोटा चीकू' भी चीकू यानी विराट कोहली का तगड़ा वाला फैन है। कोहली के इस नन्हें फैन ने वीडियो चैट में कहा, 'मुझे विराट कोहली का स्टाइल और ऑरा पसंद है। जब मैंने उनका नाम लिया तब उन्होंने मुझे देखा। हाथ हिलाकर हाय बोला और कहा- मैं जल्दी आता हूं। उसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा से कहा 'वो देख मेरा डुप्लिकेट बैठा है।' उन्होंने मुझे छोटा चीकू कहा। मैं केएल राहुल, अर्शदीप, विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिला।' दरअसल कोहली को आज भी उनके करीबी प्यार से चीकू नाम से बुलाते हैं जो उनके बचपन का नाम है।

विराट कोहली की 'छोटा चीकू' को ऑटोग्राफ देती तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। कई फैन ने कहा कि ये बच्चा तो बिलकुल कोहली की तरह ही दिखता है। इतनी समानता की कोई भी गच्चा खा जाए। विराट कोहली की बचपन की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हैं और बच्चा एकदम उसी तरह का दिख रहा है।

विराट कोहली के बचपन की तस्वीर

विराट कोहली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद वह लगातार 5 ओडीआई पारियों में 5 फिफ्टी प्लस की पारी खेल चुके हैं। इनमें 2 शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मेट के विजय हजारे ट्रॉफी में भी लगातार 2 फिफ्टी प्लस की पारी खेल चुके हैं। यानी 50 ओवरों के क्रिकेट में वह लगातार 7 फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने 91 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार रन भी पूरे किए। वह सबसे तेज 28 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनसे ज्यादा रन अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।