गोल्ड मेडल जीतने के साथ जसप्रीत बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शनिवार को टीम इंडिया के गोल्ड जीतने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने शुरुआती 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 78 में जीत दर्ज की है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को इस मामले में पीछे किया है।

Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह (फाइल फोटो)

शनिवार, 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि हासिल की। गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के साथ-साथ बुमराह के लिए मुकाबले में खास क्षण इसलिए भी रहा क्योंकि यह उनका 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस खास उपलब्धि में जीत के बाद तब और चार चांद लग गया जब उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

जापान में खेले गए एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में मिली जीत ने जसप्रीत बुमराह को शीर्ष पर पहुंचा दिया। वे अपने पहले 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले प्लेयर बन गए। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा। जसप्रीत बुमराह ने अपने 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 78 जीत दर्ज की जो पूरी दुनिया में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है। इससे पहले विश्व के किसी भी क्रिकेटर ने अपने पहले 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 78 में जीत दर्ज नहीं की थी। बुमराह ऐसा करने पहले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं। बुमराह से पहले टॉप पर सूर्यकुमार यादव थे, जिन्होंने अपने पहले 100 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में से 77 मैच जीते थे। अब वे लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

टॉप-10 में इन बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल

सूची में अक्षर पटेल 72 मैचों में जीत के साथ तीसरे, हार्दिक पांड्या 69 मैचों में जीत के साथ चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक 68 जीत के साथ पांचवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने अपने पहले 100 मुकाबलों में 66 में जीत दर्ज की है। वे 6वें स्थान पर हैं। बाबर आजम और विराट कोहली इस सूची में 65 जीत के साथ संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं। राशिद खान और रोहित शर्मा ने पहले 100 में से 64 मैच जीते हैं। ये दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले 100 में से अपने 63 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। वे सूची में नौवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान 62 मैचों में जीत के साथ 10वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने 61 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि मोहम्मद हफीज और फखर जमान ने 60-60 मुकाबले जीते हैं।

पहले 100 T20I मैचों में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले प्लेयर

78 - जसप्रीत बुमराह

77 - सूर्यकुमार यादव

72 - अक्षर पटेल

69 - हार्दिक पंड्या

68- शोएब मलिक

66 - मोहम्मद नबी

65 - बाबर आजम

65 - विराट कोहली

64 - राशिद खान

64 - रोहित शर्मा

63 - दीपेन्द्र सिंह ऐरी

62 - नजीबुल्लाह जादरान

61 - एडम ज़म्पा

60 - मोहम्मद हफ़ीज़

60 - फखर जमां

टी20I में अपने पहले 100 मैचों में से 78 में जसप्रीत बुमराह ने जीत हासिल की, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है और यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गोल्ड जीतने के साथ जसप्रीत बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसे पहले क्रिकेटर बने